एमपीडीए कार्रवाई की भनक लगते ही थाने की दीवार कूदकर भागा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
एमपीडीए कार्रवाई की भनक लगते ही थाने की दीवार कूदकर भागा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अंबाझरी क्षेत्र के बदमाश संजय फातोड़े को जब यह बात पता चली कि, उसके खिलाफ एमपीडीए की कार्रवाई हो गई है, तो मौका पाकर अंबाझरी थाने से गायब हो गया। वह थाने के डीबी रूम के पीछे की दीवार फांदकर भाग गया। जब थाने के कर्मचारियों को पता चला कि, संजय पर एमपीडीए की कार्रवाई हुई है और उसे डीबी रूम में देखने गए तो  वह पहले ही गायब हो चुका था। उसे सुराबर्डी परिसर से गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। संजय फातोड़े पर अवैध साहूकारी का मामला दर्ज है। बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे इसी मामले में वह थाने में हाजिरी लगाने गया था। यहां उसे एमपीडीए की कार्रवाई की भनक लगी।  घटना के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों उन्होंने संजय को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। 

डीबी के कर्मचारी संदेह के घेरे में
संजय फातोड़े के नहीं मिलने पर कर्मचारियों को कार्रवाई का डर सताने लगा। अंत में उसे सुराबर्डी से गिरफ्तार किया गया।  संजय को थाने के किसी कर्मचारी से कार्रवाई होने की भनक लगी। इसे लेकर डीबी स्क्वॉड के कुछ कर्मचारी संदेह के घेरे में हैं। सूत्र बताते हैं कि, इस मामले को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। 

Created On :   19 March 2021 12:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story