"हर घर तिरंगा' अभियान में शहरवासी बड़ी संख्या में हों शामिल

Citizens should participate in large numbers in Har Ghar Tiranga campaign
"हर घर तिरंगा' अभियान में शहरवासी बड़ी संख्या में हों शामिल
मनपा आयुक्त ने कहा "हर घर तिरंगा' अभियान में शहरवासी बड़ी संख्या में हों शामिल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत देश के 20 करोड़ से अधिक मकानों पर जनसहभाग के जरिए तिरंगा फहराया जानेवाला है। मनपा आयुक्त डॉ. प्रवीण आष्टीकर ने आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत शुरू हुए इस अभियान से संबंधित तैयारी की समीक्षा की। इस अभियान में सभी सरकारी आैर निजी आस्थापना भी सहभागी होनेवाले हैं। प्रत्येक नागरिकों के लिए यह अभिमान की बात है। इस कारण नागरिकों को इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। 

आजादी का अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए तरीके से इसे मनाने का निर्णय लिया है। हर घर तिरंगा अभियान के कारण नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत होगी। इस अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त के दौरान जनसहभाग से 20 करोड़ से अधिक मकानों की छत पर तिरंगा फहराया जानेवाला है। इसके लिए प्रशासन की जोरदार तैयारी शुरू है। इसके लिए नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है। इसके लिए मनपा द्वारा ध्वज तैयार करने की व्यवस्था की गई है।  स्वाधीनता के 75वां वर्ष पूर्ण होने पर यह अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान नागरिकों के दिल में देशभक्ति की भावना निर्माण करने के साथ ही राष्ट्रध्वज बाबत जनजागरण करने का काम करेंगा। प्रत्येक भारतीयों को अपने घर तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्याहित करना ही इस अभियान  का मुख्य मकसद है।

 देश में राष्ट्रध्वज फहराने बाबत कुछ नियम है। इस बात का ध्यान रखना भी आवश्यक है। इसके लिए भारत सरकार ने ध्वज संहिता 2002 तैयार की है। यह राष्ट्रध्वज का इस्तेमाल, प्रदर्शन आैर फहराने संबंधि मार्गदर्शक बाते है। इस पर अमल 26 जनवरी 2002 को हुआ। मनपा आयुक्त ने कहा कि हर घर तिरंगा यह देशव्यापी अभियान है। इसके जरिए लोगों को उनके घरों में राष्ट्रध्वज फहराने प्रोत्साहित किया जाता है। प्रत्येक नागरिकों के लिए इसका विशेष महत्व है। इस कारण इसमें अधिक से अधिक नागरिकों का सहभाग अपेक्षित है। मनपा की तरफ से आह्वान किया गया है कि जिन्हें इस उफक्रम में आर्थिक सहयोग करना हो वह मनपा के बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में अथवा हर घर तिरंगा अभियान नामक खाते में निधि जमा कर सकते हैं। इस निधि से ध्वज की खरीदी की जानेवाली है।
 

Created On :   21 July 2022 1:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story