बिहार में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों का तांता, निकलेगी शोभायात्रा

Devotees flock to pagodas on Mahashivratri in Bihar, procession will come out
बिहार में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों का तांता, निकलेगी शोभायात्रा
हर-हर महादेव बिहार में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों का तांता, निकलेगी शोभायात्रा
हाईलाइट
  • मंदिरों में पूजन
  • जलाभिषेक
  • रूद्राभिषेक के लिए खास इंतजाम

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सभी शिववालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में पूजन, जलाभिषेक, रूद्राभिषेक के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

पटना के मंदिरों में मंगलवार को तड़के से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। महाशिवरात्रि के मौके पर भक्त अपने अराध्य की पूजा-अर्चना करने के लिए शिवालयों में पहुंच रहे हैं। शिवालयों में शिव भक्तों की कतार लगी है। पटना में छोटे-बड़े सभी शिवालयों को फूलों से सजाया गया है और आकर्षक ढंग से रोशनी की व्यवस्था की गई है।

मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, रोहतास, भागलपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण सहित सभी जिलों के शिवालयों में सुबह से ही भक्ति के गीत बज रहे हैं। महादेव और मां पार्वती के विवाहोत्सव महाशिवरात्रि के पर्व पर कई मंदिरों में शोभायात्रा और झांकी भी निकाली जाएगी। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए है।

पटना में खाजपुरा शिव मंदिर में इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा शाम भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पटना के 24 इलाकों में शोभायात्रा द्वारा शिव बारात निकाली जाएगी। सभी शोभायात्राएं बेली रोड स्थित खाजपुरा शिव मंदिर के पास एकत्रित होंगी।

समिति के संयोजक और दीघा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर शहर तैयार है। मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक भी भाग लेंगे।

महाशिवरात्रि के मौके पर कई शिवालयों और मंदिरों में अखंड कीर्तन, जलाभिषेक और रूद्राभिषेक का अनुष्ठान हो रहा है। इधर, पटना स्थित महावीर मंदिर स्थित तीनों शिवलिंगों पर रूद्राभिषेक के लिए लोग जुटे हुए हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और देवी पार्वती का मिलन हुआ था।

 

(आईएएनएस)

Created On :   1 March 2022 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story