मौसम अपडेट: देश में नहीं थम रहा बारिश का दौर, ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

देश में नहीं थम रहा बारिश का दौर, ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों मौसम अपने तीखे तेवर दिखा रहा है। उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन आज कई राज्यों में बारिश भी देखने को मिल सकती है। जिसमें हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम के अलावा कई अन्य राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग ने कुल 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहने वाला है दिल्ला का मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर हल्की ठंड महसूस होने लगी है। सुबह और शाम के वक्त लोगों में ठिठुरन देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की ज्यादा संभावना नहीं है। इसके अलावा, प्रदूषण से भी लोगों को बहुत ही ज्यादा परेशानी हो सकती है।

यूपी में ठंड ने दी दस्तक

यूपी में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन में धूप देखने को मिल रही है लेकिन रात के समय तापमान में गिरावट नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रह सकता है। साथ ही यहां पर बारिश की किसी भी तरह की संभावना नहीं जताई गई है।

पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ रही है। साथ ही ज्यादा ऊंचे इलाकों में जमकर बर्फबारी देखने को मिल रही है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी लोगों में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते बिहार में भी इसका असर नजर आ रहा है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी इसका नजर आ रहा है। बादलों के आने-जाने से लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है।

Created On :   5 Nov 2025 11:47 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story