Guru Nanak Jayanti 2025: राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने दी गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह ने भी किया पोस्ट

राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने दी गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह ने भी किया पोस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में गुरु नानक जयंती के मौके पर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। राजनीतिक गलियारों में भी खुशी का माहौल है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को गुरु नानक जयंती की हार्दिक बधाई दी है। सभी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए अपनी बात कही। तो चलिए जानते हैं किसने क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि गुरु नानक जयंती के शुभ अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों, विशेष रूप से सिख भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं। गुरु नानक देव जी की जयंती हमें उनके आदर्शों और मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करती है और हमें एक बेहतर समाज बनाने के लिए मार्गदर्शन देती है। उनका संदेश हमें सिखाता है कि सच्चाई, न्याय और करुणा के साथ जीवन जीना ही सच्ची सफलता है। गुरु नानक देव जी ने बताया कि ईश्वर सर्वव्यापी हैं। उन्होंने हमें ईमानदारी से जीने और मिल-बांटकर संसाधनों का उपभोग करने के लिए प्रेरित किया।आइए, हम सभी उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करें।

पीएम ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का जीवन और संदेश शाश्वत ज्ञान के साथ मानवता का मार्गदर्शन करते रहते हैं। करुणा, समानता, विनम्रता और सेवा पर उनकी शिक्षाएं अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनके प्रकाश पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनका ब्रह्म प्रकाश सदैव हमारे ग्रह को प्रकाशित करता रहे।

राजनाथ सिंह ने किया पोस्ट

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी का सत्य, दया और निस्वार्थ सेवा का संदेश आज भी मानवता को शांति और एकता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसी के साथ उन्होंने कामना की कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं सभी को करुणा, भलाई और सद्भाव की राह पर चलने की शक्ति दें।

Created On :   5 Nov 2025 10:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story