Rahul Gandhi Press Conference: '8 में से एक वोटर फर्जी', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फोड़ा हाइड्रोजन बम, नाम दिया 'H-Files'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बहुत ही अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। नई दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रंश शुरू हुई है। वहीं, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी बिहार में हुए वोट चोरी को लेकर कई अहम बातें करेंगे। साथ ही वे 'हाइड्रोजन बम' भी फोड़ सकते हैं।
Live Updates
- 5 Nov 2025 1:23 PM IST
चुनाव आयोग पर राहुल गांधी ने साधा निशाना
राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हरियाणा में जो भी हुआ है उसमें चुनाव आयोग भी पूरी तरह से शामिल था। बिना चुनाव आयोग की मदद से ऐसा कर पाना बहुत ही मुश्किल है।
- 5 Nov 2025 1:17 PM IST
लोकतंत्र को कर रहे हैं खत्म- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि एक ही पते पर 60, एक पते पर 108 वोटर्स मिले हैं। बीजेपी नेता के घर पर 60 वोट रजिस्टर्ड मिले हैं। लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है। आज की जनरेशन को इस वोट चोरी के बारे में पता होना चाहिए। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में नकली फोटो वाले 124177 वोटर मिले थे। इससे ही ये साफ पता चलता है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव नहीं करवा सकता है।
- 5 Nov 2025 1:02 PM IST
जेन-जी और युवा बचा सकते हैं देश- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है, अब सिर्फ जेन-जी और युवा ही सत्य और अहिंसा के साथ देश के लोकतंत्र को बचा सकते हैं।
- 5 Nov 2025 1:01 PM IST
जो हरियाणा में हुआ, वो बिहार में भी हो सकता है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जो हरियाणा में हुआ है, वही ही बिहार में भो होगा। बिहार में भी वोटर लिस्ट में धांधली हुई है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि वोटर लिस्ट हमें आखिरी पल में दी गई थी। बिहार के कई वोटर्स को भी मंच पर बुलाया और दावा किया है कि इनके नाम वोटर लिस्ट में थे ही नहीं, काट दिए गए हैं। पूरे के पूरे परिवार के नाम को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। बिहार में भी लाखों लोगों के नाम कटे हैं।
- 5 Nov 2025 12:50 PM IST
एक ही बूथ पर एक ही महिला का नाम 223 बार
राहुल गांधी ने एक ही बूथ पर एक ही महिला का 223 बार नाम लिखे होने का दावा किया है। सआथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस बात का जवाब देना चाहिए कि एक ही महिला ने इतनी बार वोट कैसे डाला है। चुनाव आयोग को इसके लिए धन्यवाद देना चाहिए और ये ही वजह है कि सीसीटीवी फुटेजेज डिलीट कर दिए गए हैं।
- 5 Nov 2025 12:45 PM IST
चुनाव आयोग पर लगाए आरोप
राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर आरोप लगाए हैं कि वे बीजेपी की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 8 में से एक वोटर फर्जी है, एक महिला ने 9 जगहों पर वोट डाला है। चुनाव आयोग ने वोट डालने के बाद सॉफ्टवेयर से डुप्लीकेट वोट डिलीट किए हैं। चुनाव आयोग ने खुलेआम बीजेपी की मदद कर रहा है।
- 5 Nov 2025 12:35 PM IST
8 में से एक वोटर नकली- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हरियाणा में 8 में से एक वोटर नकली है।
- 5 Nov 2025 12:32 PM IST
25 लाख वोट चोरी- राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर कहा, 5 अलग-अलग कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुए हैं।
- 5 Nov 2025 12:30 PM IST
ब्राजील की मॉडल ने डाले 22 वोट- राहुल गांधी
राहुल गांधी में वोट को लेकर बताया, ब्राजील की मॉडल ने 22 वोट डाले वो भी 10 अलग-अलग बूथों पर।
- 5 Nov 2025 12:26 PM IST
कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया है।
Created On :   5 Nov 2025 12:17 PM IST












