अपकमिंग फिल्म: वरुण धवन का फिल्म 'बार्डर 2' से फर्स्ट लुक आया सामने, हाथ में बंदूक लिए जंग लड़ते नजर आए एक्टर

- वरुण धवन का फिल्म 'बार्डर 2' से फर्स्ट लुक आया सामने
- हाथ में बंदूक लिए जंग लड़ते नजर आए एक्टर
- जानें कब रिलीज होगी फिल्म
डिजिटल डेस्क, मुंबई। 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। फिल्म की कहानी, गाने, कास्ट सभी कुछ फैंस का फेवरट है। इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, और जैकी श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे। अब इस फिल्म का सीक्वल बनाय जा रहा है जिसकी अनाउंसमेंट के बाद से फैंस एक्साइटेड हैं। आज इस फिल्म से वरुण धवन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। जिसमें वो गुस्से में दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपना लुक शेयर किया है और अपने किरदार का नाम भी फैंस को बता दिया है।
वरुण धवन ने शेयर किया फर्स्ट लुक
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपने फर्स्ट लुक का पोस्टर शेयर किया है जिसमें वो गुस्से में हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-देश का सिपाही PVC Hoshiyar Singh Dahiya। बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी को आ रही है।
यह भी पढ़े -बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पवन सिंह का 'एक बिहारी सौ पर भारी' सॉन्ग रिलीज
वरुण धवन के अपोजिट दिखेंगी मेधा राणा
फिल्म में एक्ट्रेस मेधा राणा भी नजर आएंगी मेधा राणा न्यूकमर हैं वो फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट रोल में होंगी। वो इस फिल्म के साथ डेब्यू करने जा रही हैं ये मेधा के करियर के लिए बहुत अहम और बड़ा होने वाला है बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह डायरेक्टर कर रहे हैं। बता दें कि मेधा आर्मी फैमिली से आती हैं और उन्हें फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आने वाले हैं।
Created On :   5 Nov 2025 12:18 PM IST












