अमरावती में महिला ग्रापं सदस्य ने की खुदकुशी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
आत्महत्या अमरावती में महिला ग्रापं सदस्य ने की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, दर्यापुर(अमरावती)। दर्यापुर थानांतर्गत  लेहगांव रेलवे निवासी वर्तमान ग्रापं सदस्य विवाहित महिला ने अपने घर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।  जानकारी के मुताबिक खुदकुशी करनेवाली ग्रापं सदस्य महिला का नाम रूपाली बंटी कुर्हाडे (32) है। शुक्रवार को सुबह परिवार के सदस्य गहरी नींद मंे थे तब रूपाली ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्य सुबह नींद से जागे तब रूपाली फांसी पर लटकी दिखाई दी। घटना की जानकारी हवा की तरह गांव में फैल गई। नागरिकों की घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना की जानकारी दर्यापुर पुलिस को मिलते ही पुलिस का दल तत्काल लेहगांव रेलवे आ पहंुचा। घटनास्थल का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए दर्यापुर के उपजिला अस्पताल पहंुचाया गया। ग्रापं महिला सदस्य की आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। मृतक महिला के पीछे पति, सास-सासूर, एक बेटा, एक बेटी का भरापूरा परिवार है। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की है।
 

Created On :   3 Sept 2022 5:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story