- Home
- /
- पूर्व मंत्री बोले, कर्नाटक में घटी...
पूर्व मंत्री बोले, कर्नाटक में घटी ईसाई आबादी

- पूर्व मंत्री बोले
- कर्नाटक में घटी ईसाई आबादी
डिजिटल डेस्क,बेलागवी (कर्नाटक)। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.जे. जॉर्ज ने सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार धर्मातरण विरोधी विधेयक को एक गलत मकसद के साथ पेश करने की योजना बना रही है। उन्होंने यह दावा करते हुए कहा कि दक्षिणी राज्य में ईसाइयों की आबादी में कमी आई है।
उन्होंने कहा, राज्य में ईसाई समुदाय की आबादी में कमी आई है। मैं मुख्यमंत्री (बसवराज बोम्मई) और सरकार से इस संबंध में (धर्मांतरण विरोधी) कानून नहीं लाने का अनुरोध करता हूं।
उन्होंने कहा, यह कानून नैतिक पुलिसिंग को प्रोत्साहित करेगा। देश में हिंदू धर्म मजबूत है। मुगलों और पुर्तगालियों के आने के बाद भी देश में हिंदुओं की आबादी अधिक है।
जॉर्ज ने आगे कहा, जबरन धर्मांतरण पर संविधान बहुत स्पष्ट है। यह इसके लिए जगह नहीं देता है। यह उन लोगों के लिए भी अवसर प्रदान करता है जो दूसरे धर्म में परिवर्तित होना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम जबरन धर्मांतरण का भी विरोध करते हैं।
इस बीच, विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी पार्टी (कांग्रेस) प्रस्तावित धर्मांतरण विरोधी विधेयक का समर्थन नहीं करती है।
उन्होंने कहा, भाजपा की मंशा क्रूर और राजनीतिक है। इस समय कानून लाने की कोई जरूरत नहीं है। पार्टी एक समुदाय को निशाना बना रही है। हम विधेयक का विरोध करेंगे।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि सिद्धारमैया ने हर चीज का विरोध करने की आदत बना ली है।
उन्होंने कहा, धर्मांतरण विरोधी कानून सत्र में पेश किया जाएगा। इस तरह के कानून कई राज्यों में पहले से मौजूद हैं। यहां तक कि कांग्रेस के नेता भी विधेयक की सराहना और समर्थन कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने लव जिहाद को प्रतिबंधित करने वाला नया कानून लाने के मंत्री सुनील कुमार के बयान का स्वागत किया।
(आईएएनएस)
Created On :   13 Dec 2021 7:00 PM IST