होम आइसोलेशन में रहने वालों को पहुंचा रहे नि:शुल्क भोजन

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
होम आइसोलेशन में रहने वालों को पहुंचा रहे नि:शुल्क भोजन

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों के भोजन की समस्या दूर करने का बीड़ा शहर के छतवाल दंपति ने उठाया है। अजनी निवासी छतवाल दंपति पिछले वर्ष कोरोना काल से ही होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज और जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। इनके पास न ही कोई टीम है और न ही कोई मदद करने वाला। कोरोना काल में कुछ समाजसेवी संस्थाएं भी जरूरतमंदों की मदद की रही हैं। रुपिंदर कौर छतवाल ने बताया कि हम यह कार्य सेवाभाव से कर रहे हैं। मेरे पति देवेंद्र सिंह छतवाल, बेटियां अमनजीत कौर, सवनीत कौर और बेटा प्रभदीप सिंह इस कार्य में शामिल है।

पौष्टिक भोजन देते हैं
रुपिंदर ने कहा कि एक बार फिर कोरोना महामारी का कहर बढ़ा है। ऐसे में कई लोगों के पूरे परिवार संक्रमित हो रहे हैं। इस मुश्किल समय में कई परिवार दिक्कत में हैं। करीबी भी इस समय पीछे हट रहे हैं। ऐसे में हमने तय किया कि ऐसे परिवारों को पौष्टिक खाना देंगे। मैं और मेरे पति हर दिन नई-नई डिश बनाकर पहुंचाते हैं। हमने अपने सोशल मीडिया एकाउंट और कई ग्रुप्स में इसकी जानकारी शेयर की है। जिनको भी जरूरत होती है, वे हमसे बात करते हैं। पति देवेंद्र सिंह खाना पहुंचाते हैं। हम नि:शुल्क खाना उपलब्ध कराते हैं। इसके लिए किसी से कोई शुल्क नहीं लेते हैं। पुलिस कर्मियों को भी चाय और नाश्ता देते हैं। 

इम्यूनिटी बूस्टर पराठे की डिमांड
रुपिंदर ने बताया कि अगर सभी यह जिम्मेदारी थोड़ी-थोड़ी पूरा करें, तो शायद कोई भी भूखा नहीं रहेगा। लोगों के फीडबैक भी आते हैं। मेरा बनाया हुआ इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कोविड स्पेशल पराठा बहुत सारे लोगों को पसंद आया। लोग फोन करके धन्यवाद भी देते हैं। खाने में वही चीजें देते हैं, जो लोगो को पसंद हैं। मेरा मानना है, कोविड-19 के कारण वैसे ही लोग परेशान हैं। ऐसे में उनकी पसंद का खाना दिया तो उनकी तबीयत जल्दी ठीक होगी। 


 

Created On :   23 April 2021 12:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story