किल कोरोना अभियान-2 के तहत घर-घर संपर्क कर रहे है स्वास्थ्य और महिला बाल विकास के कर्मचारी!

Health and Women and Child Development employees are making door-to-door contact under Kill Corona Campaign-2!
किल कोरोना अभियान-2 के तहत घर-घर संपर्क कर रहे है स्वास्थ्य और महिला बाल विकास के कर्मचारी!
किल कोरोना अभियान-2 के तहत घर-घर संपर्क कर रहे है स्वास्थ्य और महिला बाल विकास के कर्मचारी!

डिजिटल डेस्क | दमोह किल कोरोना अभियान-2 के तहत घर-घर सर्वे अभियान चल रहा है। इसके तहत नगरीय क्षेत्र दमोह सहित पूरे जिले में यह अभियान कलेक्टर तरूण राठी के निर्देश पर चल रहा है। अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी खांसी-सर्दी-बुखार की जानकारी ले रहे हैं, परिवार के सदस्यों का तापमान ले रह है, और मरीज पाये जाने पर उसे सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों-फीवर क्लीनिक में भेज रहे है और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी-सलाह दे रहे है।

इस संबंध में सिविल वार्ड 07 दमोह में सर्वे करते हुए टीम मिली। टीम ने चर्चा में बताया आज उनके द्वारा 115 घरों का सर्वे किया गया, इसमें 05 कोविड-19 के मरीज होम आइसोलेट है, 03 सर्दी-जुकाम 02 बुखार के मरीज मिले।

उन्हें फीवर क्लीनिक जाने की सलाह दी गई। ज्ञात हो कि एक मई को कलेक्टर श्री राठी बांसाकला और बटियागढ़ पहुंचकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया था और सीईओ जनपद पंचायत पथरिया ओैर बटियागढ़ को इस संबंध में कार्रवाई के लिए कहा था। अधिकारियों ने किल कोरोना अभियान-2 की पूरी जानकारी दी थी।

Created On :   4 May 2021 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story