60 करोड़ रुपए से होंगे 350 मैदान विकसित : गडकरी

Last year 60 thousand players participated in Krida Mahoutsav
60 करोड़ रुपए से होंगे 350 मैदान विकसित : गडकरी
60 करोड़ रुपए से होंगे 350 मैदान विकसित : गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि 13 जनवरी 2019 से शहर में क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष इस महोत्सव में 60 हजार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे। वर्ष 2019 में इस मैदान पर डेढ़ लाख से अधिक खिलाड़ी एक साथ  नजर आएंगे। इसके लिए शहर के 350 खेल के मैदानों को विकसित किया जाएगा।  राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री के सहयोग से 60 करोड़ रुपए की निधि प्राप्त होने की बात केंद्रीय मंत्री  गडकरी ने खासदार सांस्कृतिक महोत्सव के समापन अवसर पर कही। ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में खासदार सांस्कृतिक महोत्सव के सामपन अवसर ‘नाद अनाहद’ का आयोजन किया गया। 

ओमकार, अनादि, अनंत, अथांग, अपरम्पार, ताडंव की प्रस्तुति
सृष्टि की उत्पत्ति की प्रक्रिया नाद के साथ हुई। जब प्रथम महाविस्फोट (बिग बैंग) हुआ, तब आदि नाद उत्पन्न हुआ। महोत्सव में नाद अनाहद की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुति ने संगीतमय माहौल कर दिया। ‘ओमकार अनादी, अनंतर, अथांग, अपरंपार’ गीत  गुणवंत घटवई प्रस्तुत किया गया। विभिन्न वाद्य यंत्रों के फ्यूजन, बंदिशी, ठुमरी, शास्त्रीय नृत्य, कव्वाली और भजन का इसमें समावेश रहा। कार्यक्रम की संकल्पना  कांचन गडकरी व विदर्भ महामंत्री आशुतोष अडोणी की थी। निर्मिती गजानन रानडे, लेखन व निवेदन स्मिता खनगई का रहा। इस दौरान  अनिरुद्ध जोशी, डॉ़. साधना शिलेदार, अमर कुलकर्णी, गुणवंत घटवई, आकांक्षा नगरकर-देशमुख, श्रुती चौधरी आदि ने प्रस्तुतियां दी। नृत्य संयोजन किशोर हंपिहोली और सचिन डोंगरे का रहा। महोत्सव के दौरान  कांचन गडकरी, वीरेंद्र चांडक व मनोज श्रोत्री का भी सत्कार किया गया। 

खिलाड़ियों को मिलता है मंच
गडकरी ने कहा कि खासदार सांस्कृतिक महोत्सव द्वारा कलाकारों को मंच प्राप्त होता है, इसलिए शहर में इस तरह का आयोजन होना चाहिए। महोत्सव के दौरान विविध क्षेत्रों के  ज्येष्ठ व श्रेष्ठ व्यक्तियों डॉ़. रवि वानखेडे, उमेश शर्मा, डॉ़. संजीव चौधरी, डॉ़. लोकेंद्र सिंह, डॉ़. मदन कापरे, डॉ़. भालचंद्र सुभेदार, डॉ़. भाऊसाहेब झिटे, डॉ़. पी.के. देशपांडे, राम खडसे, एल़.एस़. देवानी, चंद्रकांत ठाकर, हरीश अड्यालकर, डॉ़. विनायक तुमडाम, गोपाल ठोसर, श्याम सोनी, डॉ़. मजीद अब्दुल करीम पारेख, डॉ़. कृष्णा कांबले, वेदमूर्ति गोविंद शास्त्री आर्विकर, डॉ़. घनश्याम मुंदडा, डॉ़. गोविंद उपाध्याय, संतोष यादव, डी.के. पोहाणे व ज्येष्ठ उद्घोषक किशन शर्मा का सम्मान नितीन गडकरी के हाथों किया गया। 
 

Created On :   19 Dec 2018 12:43 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story