नागपुर : 644 बिल्डरों के प्रोजेक्ट्स पर रोक, शहर के 64 शामिल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नागपुर : 644 बिल्डरों के प्रोजेक्ट्स पर रोक, शहर के 64 शामिल

डिजिटल डेस्क, नागपुर । महाराष्ट्र हाउसिंग रेगुलेटरी अथॉरिटी (महारेरा) ने राज्य भर में 644 प्रोजेक्ट्स पर रोक लगा दी है। इनमें से 64 प्रोजेक्ट्स नागपुर के शामिल हैं। यह कार्रवाई परियोजनाओं में देरी होने से की गई है। यह जानकारी महारेरा ने अपनी वेबसाइट पर जारी की है। कार्रवाई के तहत इन आवासीय परियोजनाओं के घरों की बिक्री, विज्ञापन या विपणन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। दूसरी तरफ संयोग से इन परियोजनाओं में 80% घर बिक चुके हैं। 

यह हैं परियोजनाएं : 644 परियोजनाओं में से 16% परियोजनाओं को 2017 तक पूरा किया जाना था, जबकि 84% की समय सीमा 2018 थी। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) कुल 644 ब्लैक लिस्टेड परियोजनाओं में से 274 (43%) के साथ सबसे आगे हैं। इसके बाद पुणे में 189 (29%) घर हैं। शेष 28% (181) परियोजनाएं नागपुर, नाशिक, कोल्हापुर, औरंगाबाद, सतारा, रत्नागिरी और सांगली में हैं। प्रमुख बिल्डर्स जिनके प्रोजेक्ट को नागपुर में ब्लैकलिस्ट किया गया है, उनमें पिरामिड वेंचर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड-पिरामिड सिटी 2, महालक्ष्मी इंफ्रा-महालक्ष्मी नगर 1, लक्सोरा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड- पार्क मेंशन, शिबाम इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड-रॉयल हाइट्स, म्हाडा (नागपुर बोर्ड) निर्माण शामिल हैं। 

 

Created On :   31 July 2021 3:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story