ओवर फ्लो : चारगढ़ नदी पर बना पुल बह गया

Overflow: The bridge over Chargarh river was washed away
ओवर फ्लो : चारगढ़ नदी पर बना पुल बह गया
घाटलाडकी से मोर्शी मार्ग बंद ओवर फ्लो : चारगढ़ नदी पर बना पुल बह गया

डिजिटल डेस्क, अमरावती । घाटलाडकी स्थित चारगढ़ जलाशय हाल ही में ओवर फ्लो हुआ है। और मध्यप्रदेश में भारी में बारिश होने के कारण चारगढ़ नदी में बाढ़ आई। इस बाढ़ के कारण राज्य महामार्ग क्रमांक 365 पर चारगढ़ नदी पर बनाया गया पुल बाढ़ के पानी में बह जाने से यातायात पूरी तरह से बंद हुई है। जानकारी के अनुसार पिछले एक साल से इस नदी पर नए पुलिया का निर्माणकार्य शुरु है। पर्यायी व्यवस्था के रूप में निर्माणाधिन पुलिया के पास रहनेवाला यातायात का पुल मूसलाधार बारिश में आई बाढ़ के कारण बह गया। जिससे परतवाड़ा से घाटलाडकी होते हुए मोर्शी जानेवाला मार्ग की यातायात पूरी तरह से बंद होने के कारण नागरिकों की बड़ी मात्रा में अव्यवस्था हो रही है। पुलिया की दुरूस्ती होने तक नागरिकों को पर्यायाी मार्ग अपनाना होगा। 
मोर्शी तहसील में रविवार को शाम 5 बजे से मूसलाधार बारिश की शुरुआत हुई। लगातार बारिश शुरू रहने से चारगढ नदी उफान पर बहने लगी। इस कारण तहसील के लाडकी, पाेरगव्हाण, खोपडा बोढना, येवती स्थित लोगों के घरों में पानी घुसा है तथा 10 से 15 घरों को मामूली क्षति पहुंची है। मोर्शी के तहसीलदार सागर डवले ने खबर मिलते ही सोेमवार को सुबह नुकसानग्रस्त गांवों को भेंट देकर मुआयना किया। पोरगव्हाण और लाडकी गांव के 15 परिवारों को गांव के जिप शाला में स्थानांतरित किया गया। वहीं मोर्शी के नला व दमयंती नदी में आई बाढ़ के कारण इस नदी के किनारे पर बसी बस्ती में पानी घुस गया था।  

Created On :   19 July 2022 10:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story