प्राचीन सिद्ध स्थल बाघराज में हुआ सुन्दर काण्ड का आयोजन

Sunder Kand organized in ancient Siddha site Baghraj
प्राचीन सिद्ध स्थल बाघराज में हुआ सुन्दर काण्ड का आयोजन
पवई प्राचीन सिद्ध स्थल बाघराज में हुआ सुन्दर काण्ड का आयोजन

डिजिटल डेस्क पवई नि.प्र.। नगर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम हड़ा के पास पतने नदी के किनारे प्राचीन सिद्ध स्थल बाघराज है। जहां पाताल हनुमान जी की प्राचीन प्रतिमा विराजमान हैं। मान्यता है कि कुछ साल पहले तक यहां बाघ आते थे लेकिन कभी भी वह मंदिर के नजदीक नहीं आए तभी से इस स्थान का नाम बाघराज पड़ गया। जहां शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल पवई के द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ का धार्मिक आयोजन किया गया। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें जिला पंचायत पन्ना के पूर्व अध्यक्ष रवि राज यादव भी शामिल हुए। जहां उन्होंने कहा कि इस स्थान के विकास के लिए स्थानीय विधायक व कलेक्टर से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत, जिला महामंत्री दीपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष मधु गुलाब सोनी सहित पवई भाजपा मंडल के समस्त कार्यकर्ता, पत्रकारगण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। 

Created On :   13 Nov 2022 3:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story