महिला थी अस्पताल में. ताला तोड़कर माल पार कर गए चोर

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
महिला थी अस्पताल में. ताला तोड़कर माल पार कर गए चोर

 डिजिटल डेस्क, नागपुर। हुड़केश्वर क्षेत्र में एक प्रधानाध्यापक के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चाेर प्रवेश किया और  गहने व नकदी सहित करीब 80 हजार रुपए का माल चुरा ले गया। चोरी की यह घटना 5 से 6 दिसंबर को हुई। घटना के समय घर में कोई नहीं था।  पुलिस सूत्रों के अनुसार प्लाॅट नं. 73, साैभाग्य नगर, सावरबंधे ले-आउट, नागपुर निवासी देवेंद्र महादेवराव बोरकर (57) के घर में चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अमरनगर स्थित वंदेमातरम स्कूल के प्रधानाध्यापक है। उनकी पत्नी चिकित्सक हैं। गत 5 दिसंबर को उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर अस्पताल लेकर गए थे। उनकी पत्नी को पेट की बीमारी थी।

उनकी पत्नी का ऑपरेशन किया गया। उन्होंने मकान को ताला लगाया और बेटी को रिश्तेदार के घर पर छोड़कर अस्पताल चले गए। पत्नी की देखरेख करने वाला कोई नहीं होने के कारण उन्हें अस्पताल में रुकना पड़ा। इस दौरान अज्ञात चोर मौका पाकर चोर कमरे के अंदर रखे सोने के गहने व नगदी 10,000 रुपए चुराकर फरार हो गया। 6 दिसंबर को देवेंद्र बोरकर अस्पताल से घर पहुंचे। तब उन्हें मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा नजर आया। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। देवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। हुड़केश्वर थाने के हवलदार नत्थू सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन की। देवेंद्र बोरकर की शिकायत पर हुड़केश्वर पुलिस ने धारा 454, 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 

Created On :   8 Dec 2020 1:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story