जिले में अब तक कुल 169.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज जुलाई को जिले में दर्ज की गई निरंक वर्षा!

जिले में अब तक कुल 169.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज जुलाई को जिले में दर्ज की गई निरंक वर्षा!
जिले में अब तक कुल 169.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज जुलाई को जिले में दर्ज की गई निरंक वर्षा!

डिजिटल डेस्क | कटनी जिले में 1 जून से 5 जुलाई 2021 तक 169.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गतवर्ष इस अवधि में 204.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1124.4 मिलीमीटर है।

अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 जून से 5 जुलाई 2021 तक तहसीलवार जिले के वर्षामापी केन्द्र कटनी में 94.8 मिलीमीटर, रीठी में 114.7, बड़वारा में 174.0, बरही में 370.0, विजयराघवगढ़ में 228.6, बहोरीबंद में 171.6, स्लीमनाबाद में 95.0 और वर्षामापी केन्द्र ढीमरखेड़ा 119.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटों में निरंक वर्षा दर्ज जिले में बीते 24 घंटे में जिले की तहसीलों के वर्षामापी केन्द्रों मे निरंक वर्षा दर्ज हुई।

Created On :   6 July 2021 11:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story