- Home
- /
- अब्दुल मजिद हत्या मामले में दो...
अब्दुल मजिद हत्या मामले में दो गिरफ्तार, आरोपी रिमांड पर

डिजिटल डेस्क,अमरावती। नागपुरीगेट थाना क्षेत्र के तहत मेहबूब नगर में 27 जून की रात अब्दुल मजीद अब्दुल अजीज नामक युवक की हत्या के मामले में नागपुरीगेट पुलिस ने शनिवार की रात रियाज खान हफिज खान (जामिया नगर) और फिरोज बाली जहीर बाली को गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस ने दोनों को अवकाशकालीन न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को एक दिन की पुलिस रिमांड सुनाई है। हत्याकांड का एक आरोपी शब्बीर शहा (मेहबूब नगर) फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 27 जून की रात तीनों आरोपियों ने अब्दुल मजीद के घर का दरवाजा खटखटाया जिससे वह घर से बाहर निकला। उसी समय तीनों ने उस पर चाकू से वार किए और घसीटते हुए उसे दोपहिया तक ले जाकर उसे वाहन पर बिठाया और घूमाकर इर्विन अस्पताल में लाकर फेंक दिया।
घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार थे। शनिवार रात पुलिस ने सबसे पहले रियाज को और उससे मिली जानकारी के आधार पर फिरोज बाली को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि, गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया कि, नाली को लेकर अब्दुल मजीद और फरार आरोपी शब्बीर शहा के बीच झगड़ा शुरू था। शब्बीर शहा के कहने पर वे अब्दुल मजीद को मारने उस रात घटनास्थल पर गए। दोनाें को जब रविवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया तब न्याायलय ने दोनों को एक दिन की पुलिस रिमांड सुनाई। इस कारण गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को फिर पुलिस न्यायालय में पेश करेंगी।
Created On :   4 July 2022 11:29 AM IST