- Home
- /
- सड़क दुर्घटना में झारखंड के दो...
सड़क दुर्घटना में झारखंड के दो युवकोंं की मृत्यु

डिजिटल डेस्क,अंजनसिंगी (अमरावती)। धामणगांव रेलवे तहसील में आनेवाले अंजनसिंगी के निकट गुंजी ग्राम के पास सड़क दुर्घटना में झारखंड के दो युवकों की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में मृत युवकों के नाम सोनू सुभाष मोदी और रणजीत रामचंद्र राणा बताए जाते हंै। यह दोनांे युवक झारखंड राज्य के रहनेेवाले है और वर्तमान में वर्धा जिले के आर्वी गांव में पेंंटिंग का काम कर रहे थे। बताया जाता है कि शुक्रवार को सुबह गुंजी ग्राम के नागरिक उठकर अपनी दिनचर्या के काम में लग गए तब उन्हें मुख्य मार्ग के किनारे एक गड्ढे में दो युवक मृतावस्था में पड़े दिखाई दिए। उनकी दोपहिया सड़क किनारे पड़ी हुई थी। हादसे में रात के समय यह दोनांे युवक किसी अज्ञात वाहन की टक्कर मेंं गंभीर रूप से घायल होने के बाद पड़े रहे होंगे। ऐसा अनुमान नागरिकों द्वारा लगाया गया है। घटना की जानकारी तत्काल कुर्हा पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस का दल तत्काल गुंजी ग्राम घटनास्थल आ पहुंचा। पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद हुआ। उस मोबाइल से डायल करने पर मृतकों के नामों का पता चला। यह युवक दुर्घटना के बाद सडक किनारे गड्ढे में गिर गए थे। जहां पूरा पानी भरा था। मार लगा रहने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मृत्यु हो गई। पूरी रात यह युवक घटनास्थल पर ही पडे थे। पुलिस का अनुमान है कि मृतक युवक धामणगांव रेलवे से आर्वी के तरफ से रात के समय जा रहे हांेगे तब यह हादसा हुआ। किसी अज्ञात वाहन ने उनकी दोपहिया को टक्कर मार दी और संबंधित वाहन चालक घटनास्थल से अपना वाहन लेकर भाग गया होगा। पुलिस ने पंचनामा कर दोनों मृतकों के शव धामणगांव के ग्रामीण अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।
Created On :   30 July 2022 4:47 PM IST