कंपनी में काम करने वाला निकला वाहन चोर

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
आरोपी गिरफ्तार कंपनी में काम करने वाला निकला वाहन चोर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  वाड़ी पुलिस ने एक कंपनी में काम करने वाले आरोपी विशाल समर्थ को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया। आरोपी से 5 दोपहिया वाहन जब्त किया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरिओम सोसाइटी प्लाट नंबर 179 वाड़ी निवासी तुमेंद्र चौहान ने वाड़ी थाने में दोपहिया वाहन (एमएच 31 डीवाई 7635) के चोरी होने की शिकायत गत 31 जनवरी को दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विशाल श्रीकृष्ण समर्थ (27) वार्ड क्र. 01  कोपराजानकर  बाभुलगांव यवतमाल निवासी को गिरफ्तार किया। आराेपी को वाड़ी की एक कंपनी परिसर से गिरफ्तार किया गया। पता चला है कि आरोपी विशाल समर्थ कंपनी में काम करता था। वह दोपहिया वाहनों की चोरी करने लगा था। आरोपी से चोरी के 5 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की।
 

 

Created On :   17 March 2022 1:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story