रोको टोको अभियान से लोगो में जागरूकता बढ़ने लगी जिला प्रशासन की पहल से लोगों को मास्क लगाने की आदत बनी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
रोको टोको अभियान से लोगो में जागरूकता बढ़ने लगी जिला प्रशासन की पहल से लोगों को मास्क लगाने की आदत बनी

डिजिटल डेस्क, भोपाल - जिला प्रशासन की पहल और आवाज संस्था की पहल से अब शहर के लोगो में मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की आदत पड़ने लगी है। आम जनता घर से निकलने के पहले मास्क लगा रही है, रोको टोको अभियान का असर अब दिखाई दे रहा है।घर से निकलने पर मास्क नहीं लगाने पर संस्था के लोग कोराना वायरस का भेष रखकर आम जनता को बता रहे हैं कि यदि मास्क नहीं लगाया तो कोरोना आप पर निगाह रखा रहा है। जैसे ही आप उसके सामने आए तो बिना मास्क के वह आपको अपनी चपेट में ले लेगा। रोको टोको अभियान में मास्क लागाने की जानकारी दी जाती है साथ ही फीवर क्लीनिक की उपयोगिता के बारे में भी बताया जाता है। आज किराना स्टोर के सामने, घरों के सामने, रोड पर बैठे लोगों को रोको टोको पर चर्चा कंजर मोहल्ला,श्रीराम नगर, रायसेन रोड, बागसेवनिया, और स्लम बस्तियों में लोगो को बताया कि मास्क के बिना आप किस खतरे में है। घरों में रहने की सलाह के साथ बार बार हाथ धोने की सलाह भी दी गई |

Created On :   22 July 2020 8:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story