पति को जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ छेड़छाड़

Woman molested by threatening to kill her husband
पति को जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ छेड़छाड़
जेल में हुई थी मित्रता पति को जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ छेड़छाड़

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  यशोदा नगर परिसर में रहनेवाली पीड़ित महिला का पति किसी मामले में जेल में था। वहां उसकी पहचान यशोदा नगर के गल्ली नं. 1 में रहनेवाले सुमीत स्थुल नामक युवक के साथ हुई। कुछ दिन बाद सुमीत जेल से रिहा हो गया और उसने बाहर आते ही अपने मित्र की पत्नी से मित्रता बढ़ाना शुरू किया। सुमीत ने इस महिला के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। लेकिन उसने विवाह से इंकार कर दिया। 

कुछ दिन बाद इस महिला का पति जेल से रिहा हुआ। इस कारण वह अपने मायके से 1 जुलाई को लक्ष्मी नगर में अपने ससुराल में गई। वहां 2 जुलाई को दोपहर 1 बजे आरोपी सुमीत इस महिला के ससुराल में उसके घर गया। इस समय पीड़िता का पति काम के लिए बाहरगांव गया था और वह घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी सुमीत ने पीड़िता को उसके पति की हत्या करने की धमकी देकर उसका हाथ पकड़ा। महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला। महिला की शिकायत पर गाडगे नगर पुलिस ने यह मामला धारा 354,452, 506 के तहत दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया गया है। 
 

Created On :   4 July 2022 12:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story