तेंदुए की मूवमेंट: एक बार फिर तेंदुए की दस्तक, दो दिन में दो मवेशियों का शिकार

एक बार फिर तेंदुए की दस्तक, दो दिन में दो मवेशियों का शिकार
  • सौंसर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई महिनों से बना हुआ है मूवमेंट
  • ग्रामीणों से कहां रात में अकेले नहीं जाए खेत
  • पहले भी कर चुका शिकार

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के सौंसर और इससे लगे क्षेत्रों में में एक बार फिर तेंदुए की दहशत से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। तकरीबन दो माह से तेंदुआ का इस क्षेत्र के आसपास मूवमेंट बना हुआ है और मवेशियों का शिकार कर रहा है। एक सप्ताह बाद फिर तेंदुए की मूवमेंट सौंसर वन परिक्षेत्र के ग्राम सिंगपुर में बनी हुई है। तेंदुए ने दो दिन में दो बछड़ों का शिकार किया है। तेंदुए की मूवमेंट से ग्रामीण दहशत में है। वन अमले ने गुुरुवार को शिकार क्षेत्र में सर्चिंग की है। मंगलवार की रात्रि में किसान तुकारम निकाजु और बुधवार की रात्री में किसान आनंद डोंगरे के खेत में बछड़े का शिकार किया है। वन अमले के अनुसार यह शिकार तेंदुए ने किया है। वन अमले ने बछड़े के शिकार पर क्षतिपूर्ति का प्रकरण तैयार किया है।

ग्रामीणों से कहां रात में अकेले नहीं जाए खेत

वन विभाग का अमला जहां एक ओर सर्चिंग कर रहा है वहीं दूसरी ओर रात के समय किसानों को अकेले नहीं जाने की अपील की है। यहां वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वे रात में खेतों में नहीं जाए और अपने पशुओं को सुरक्षित रखे।

पहले भी कर चुका शिकार

बीते सप्ताह तेंदुए ने सिल्लवानी रेंज के ग्राम बिछवी में एक बकरी का शिकार किया था। इस के पूर्व कन्हान वन परिक्षेत्र के ग्राम उटेंकाटा में दो बकरियों का शिकार किया था। वहीं पूर्व में इस क्षेत्र के आसपास तेंदुए ने दर्जनों मवेशियों का शिकार किया है।

इनका कहना है

- इस समय वन अमला चुनावी कार्य में लगा है। स्थानीय अमले द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है।

- प्रमोद चोपड़े, एसडीओ, सौंसर

Created On :   19 April 2024 4:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story