Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting live Update: शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 77.5 और बिहार में सबसे कम 46.3 फीसदी मतदान, जानिए किस राज्य में कितना हुआ मतदान?

शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 77.5 और बिहार में सबसे कम 46.3 फीसदी मतदान, जानिए किस राज्य में कितना हुआ मतदान?
  • लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज
  • 21 राज्य की 102 सीटों पर मतदान
  • 1625 उम्मीदवार मैदान में

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज (शुक्रवार, 19 अप्रैल) हो रहा है। 5 बजे तक पं. बंगाल में 77.57 फीसदी तो वहीं बिहार में सबसे कम 46.32% वोटिंग हुई। इसके अलावा अंडमान और निकोबार में 56.87%, अरुणाचल प्रदेश में 63.26 %, असम में 70.77 %, छत्तीसगढ़ में 63.41 %, जम्मू और कश्मीर में 65.08%, लक्षदीप में 59.02 %, मध्य प्रदेश में 63.25 %, महाराष्ट्र में 54.85 %. मणिपुर में 67.46 %, मेघालय में 69.91 %, मिजोरम में 52.62 %, नागालैंड में 55.75 %, पुडुचेरी में 72.84 %, राजस्थान में 50.27 %, सिक्किम में 67.58 %, तमिलनाडु में 62.02 %, त्रिपुरा में 76.10 %, उत्तर प्रदेश में 57.54 % और उत्तराखंड में 53.56 % मतदान हुआ

देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर हो रहे मतदान में 1625 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव के इस पहले चरण में तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, , असम, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की 5-5, मणिपुर और त्रिपुरा की 5-5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की 2-2 और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर व छत्तीसगढ़ की एक-एक सीटों पर पर मतदान हो रहा है।

इनमें से तमिलनाडू, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, अंडमान-निकोबार, लङ्यद्वीप और पुडुचेरी की सभी सीटों पर पहले चरण के मतदान के साथ चुनाव खत्म हो जाएंगे।

Live Updates

  • 19 April 2024 12:27 PM GMT

    शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे 77.5 और बिहार में सबसे कम 46.3 फीसदी मतदान

    मध्यप्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में शाम 5 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत -

    • अंडमान और निकोबार: 56.87%
    • अरुणाचल प्रदेश: 63.26 %
    • असम: 70.77 %
    • बिहार: 46.32 %
    • छत्तीसगढ़: 63.41 %
    • जम्मू और कश्मीर: 65.08%
    • लक्षदीप: 59.02 %
    • महाराष्ट्र: 54.85 %
    • मणिपुर: 67.46 %
    • मेघालय: 69.91 %
    • मिजोरम: 52.62 %
    • नागालैंड: 55.75 %
    • पुडुचेरी: 72.84 %
    • राजस्थान: 50.27 %
    • सिक्किम: 67.58 %
    • तमिलनाडु: 62.02 %
    • त्रिपुरा: 76.10 %
    • उत्तर प्रदेश: 57.54 %
    • उत्तराखंड: 53.56 %
    • पश्चिम बंगाल: 77.57 %

  • 19 April 2024 12:18 PM GMT

    मध्यप्रदेश में 5 बजे तक 63.25 फीसदी मतदान, छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा और सीधी में सबसे कम वोटिंग

    लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर हो रहे मतदान का 5 बजे तक का आंकड़ा सामने आ गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक मध्यप्रदेश में 63.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा छिंदवाड़ा में 73.8, बालाघाट में 71.08, मंडला 68.3, शहडोल 59.91, जबलपुर 56.74 और सबसे कम सीधी में 51.24 फीसदी मतदान हुआ। 

  • 19 April 2024 12:10 PM GMT

    कूचबिहार में हो रही डराने की कोशिश - बीजेपी सांसद दिलीप घोष

    पं. बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हुई हिंसा पर बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कहा, "कूच बिहार में लोगों को डराने की कोशिश हो रही है। लेकिन इसका कोई असर नहीं होगा, मतदान अच्छे से होगा।"

  • 19 April 2024 12:06 PM GMT

    तमिलनाडू में 102 साल की वृद्धा ने डाला वोट

    तमिलनाडु की 102 साल की महिला रेड्डीयार्चत्रम ने डिंडीगुल  में वोट डाला। 

  • 19 April 2024 11:02 AM GMT

    दोपहर 3 बजे तक मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में 53.40% और 44.12% मतदान

    चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 44.12% और मध्य प्रदेश 53.40% वोटिंग हुई। इन दोनों राज्यों के अलावा अन्य राज्यों में दोपहर तीन बजे तक इतना हुआ मतदान - 

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह  45.48

    अरुणाचल प्रदेश - 53.02

    असम - 60.70

    बिहार - 39.73

    छत्तीसगढ़ - 58.14

    जम्मू और कश्मीर - 57.09

    लक्षद्वीप - 43.98

    मणिपुर - 62.58

    मेघालय - 61.95

    मिजोरम - 48.93

    नागालैंड - 50.61

    पुडुचेरी - 58.86

    सिक्किम - 52.72

    तमिलनाडु - 50.80

    त्रिपुरा - 68.35

    उत्तरप्रदेश - 47.44

    उत्तराखंड - 45.53

    पश्चिम बंगाल - 66.34

  • 19 April 2024 10:49 AM GMT

    राजस्थान में 41.5 फीसदी वोटिंग

    चुनाव आयोग के मुताबिक राजस्थान की 12 सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 41.51 फ़ीसदी मतदान हुआ।

  • 19 April 2024 10:45 AM GMT

    दोपहर तीन बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

    चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग त्रिपुरा राज्य में हुई। यहां 68.3 फीसदी वोटिंग हुई।

  • 19 April 2024 10:35 AM GMT

    शारीरिक कमजोरी और हजारों किलोमीटर की दूरी भी नहीं बनी मतदान में बाधा

    मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। इस दौरान अलग-अलग सीटों पर वोट डालने आए मतदाताओं के अलग-अलग रुप देखने को मिले। दरअसल, चुनाव में शारीरिक रूप से अक्षम से विदेशों में रहने वाले भारतीयों लोगों ने भी बढ चढ़कर का हिस्सा लिया। बात चाहे छिंदवाड़ा के चांदामेटा की नेत्र दिव्यांग शिफा खान हो, अनूपपुर के रहने वाले दिव्यांग उमेश कुमार हों या फिर लकवा की वजह से चलने-फिरने में असमर्थ उमरियापान की रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला माया बाई गुप्ता हो। इन सभी ने अपनी शारीरिक कमजोरी को दरकिनार कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया और लोगों को मतदान करने को लेकर जागरुक किया। 

    इसके अलावा विदेशों में पढ़ाई या फिर काम करने के लिए गए कई भारतीय भी मतदान करने के लिए वापस आए। ऐसी ही एक लड़की हैं अनूपपुर की रहने वाली श्रद्धा जो कि यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में आर्किटेक्ट इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। वह इतनी दूर से केवल चुनाव में मतदान करने के लिए वापस भारत आईं। इस सूची में एक और नाम है बालाघाट के पालेवार परिवार को जो पेरिस से चुनाव में हिस्सा लेने के  लिए भारत आया।  

  • 19 April 2024 9:47 AM GMT

    मणिपुर के इंफाल में रुका मतदान, महिलाओं ने लगाया अनियमितता का आरोप

    मणिपुर के इंफाल में एक पोलिंग बूथ पर महिलाओं की ओर से अनियमितता का आरोप लगाया गया। इसके बाद बढते हंगामें को देख मतदान अधिकारी ने चुनाव रोक दिया। पूर्वी इंफाल के डीसी ने बताया, 'इंफाल में 5 थोंगजू, 31 खोंगमान जोन में कुछ महिलाओं द्वारा अनियमितता का आरोप लगाने और हंगामा करने के बाद मतदान रोक दिया गया। मतदान अधिकारी ने मतदान केंद्र बंद कर दिया।'

  • 19 April 2024 9:41 AM GMT

    दिव्यांगों ने वोटिंग के प्रति दिखाया उत्साह, वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे

    पहले चरण की वोटिंग के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगों के उत्साह को दर्शाती हैं। छिंदवाड़ा के चांदामेटा में नेत्र दिव्यांग 12 वीं क्लास की छात्रा शिफा खान पिता सादिक खान ने पहली बार मतदान किया l अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि अपना सांसद चुनने के लिए चाचा साबिर खान के सहयोग से मतदान किया l सांसद हमारे हित में सदन में मामला उठाएंगे ऐसी अपेक्षाएं है।

    वहीं अनूपपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 205 सिवनी (जैतहरी) में 22 वर्ष के दिव्यांग मतदाता उमेश कुमार राठौर मतदान किया। इस दौरान वो काफी प्रसन्न नजर आए। 

Created On :   19 April 2024 1:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story