Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting live Update: शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 77.5 और बिहार में सबसे कम 46.3 फीसदी मतदान, जानिए किस राज्य में कितना हुआ मतदान?

शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 77.5 और बिहार में सबसे कम 46.3 फीसदी मतदान, जानिए किस राज्य में कितना हुआ मतदान?
  • लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज
  • 21 राज्य की 102 सीटों पर मतदान
  • 1625 उम्मीदवार मैदान में

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज (शुक्रवार, 19 अप्रैल) हो रहा है। 5 बजे तक पं. बंगाल में 77.57 फीसदी तो वहीं बिहार में सबसे कम 46.32% वोटिंग हुई। इसके अलावा अंडमान और निकोबार में 56.87%, अरुणाचल प्रदेश में 63.26 %, असम में 70.77 %, छत्तीसगढ़ में 63.41 %, जम्मू और कश्मीर में 65.08%, लक्षदीप में 59.02 %, मध्य प्रदेश में 63.25 %, महाराष्ट्र में 54.85 %. मणिपुर में 67.46 %, मेघालय में 69.91 %, मिजोरम में 52.62 %, नागालैंड में 55.75 %, पुडुचेरी में 72.84 %, राजस्थान में 50.27 %, सिक्किम में 67.58 %, तमिलनाडु में 62.02 %, त्रिपुरा में 76.10 %, उत्तर प्रदेश में 57.54 % और उत्तराखंड में 53.56 % मतदान हुआ

देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर हो रहे मतदान में 1625 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव के इस पहले चरण में तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, , असम, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की 5-5, मणिपुर और त्रिपुरा की 5-5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की 2-2 और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर व छत्तीसगढ़ की एक-एक सीटों पर पर मतदान हो रहा है।

इनमें से तमिलनाडू, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, अंडमान-निकोबार, लङ्यद्वीप और पुडुचेरी की सभी सीटों पर पहले चरण के मतदान के साथ चुनाव खत्म हो जाएंगे।

Live Updates

Created On :   19 April 2024 1:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story