यात्री कृपया सावधान,आज से सड़क परिवहन सेवा लड़खड़ा जाएगी

यात्री कृपया सावधान,आज से सड़क परिवहन सेवा लड़खड़ा जाएगी
  • वाहनों के अधिग्रहण से हर मार्ग पर पड़ेगा असर
  • लोकसभा चुनाव के चलते वाहनों का अधिग्रहण
  • यात्रियों को परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में यात्री कृपया ध्यान से सुने,यदि आप भी 17 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच यात्रा करने की सोच रहे हैं तो जरा ध्यान रखें। लोकसभा चुनाव के चलते वाहनों के अधिग्रहण होने से बुधवार से सडक़ मार्ग पर यात्री वाहनों की संख्या 70 प्रतिशत तक कम हो जाएगी। ऐसे में जरूरी होने पर ही यात्र करें। लम्बी दूरी पर यात्रा करने वाले बिना रिजर्वेशन के यात्रा न करें।

गौरतलब है कि जिले में लगभग 800 छोटे- बड़े यात्री वाहन हैं। लोक सभा चुनाव के चलते 70 से 75 प्रतिशत वाहनों को अधिग्रहण कर लिया गया है। ऐसे में जिस मार्ग पर रोजाना 30 टाइमिंग पर वाहन चलते थे, वहां मंगलवार से 4 से 5 टाइमिंग पर ही वाहन चलेंगे। इन हालातों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

किस मार्ग पर पड़ेगा कितना असर

सिवनी के लिए: 70 से 75 टाइमिंग, अब 4 से 5 टाइमिंग पर चलेंगी बसें।

जबलपुर के लिए: 25 से 30 टाइमिंग पर, यहां 6 से 7 टाइमिंग पर चलेंगी बसें।

नागपुर के लिए: 30 टाइमिंग पर रोजाना चलते थे वाहन, अब 4 से 5 टाइमिंग पर चलेंगी बसें।

सारणी-दमुआ के लिए: 35 से 40 टाइमिंग पर रोजाना बसें चलती हैं। यहां 4 से 5 टाइमिंग पर ही वाहन मिलेंगी।

भोपाल- इंदौर के लिए: 18 से 20 टाइमिंग है दिन भर में बसें चलती हैं। इस मार्ग पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

नरसिंंगपुर- अमरवाड़ा के लिए: 40 टाइमिंग पर बसें इस मार्ग पर रोजाना चलती हैं। अब महज 10 टाइमिंग पर गाडिय़ां चलेंगी।

(नोट: अधिग्रहण के कारण सिर्फ 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक रह सकते हैं ऐसे हालात)

इनका कहना है

चुनाव के लिए 515 छोटे- बड़े वाहन अधिग्रहण किए गए हैं। यात्री वाहनों में 25 से 30 प्रतिशत वाहन ही सडक़ पर चलेंगे। असुविधा से बचने के लिए यात्री जरूरी होने पर ही यात्रा करें।

मनोज तेहनगुरिया, एआरटीओ

Created On :   17 April 2024 4:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story