No helmet No petrol rule: मध्य प्रदेश में जिला प्रशासन का नया नियम आने के बाद पहले हफ्ते का रियालिटी चेक
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में सड़क हादसों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 1 अगस्त 2025 को एक बड़ा फैस से इंदौर और भोपाल शहर के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पहने टू व्हीलर वाहन के चालक को पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसके लिए शहर के पंप संचालकों को सख्त निर्देश कलेक्टर ने जारी किए हैं। प्रशासन मान कर चल रही है कि इस फैसले की वजह से सड़क हादसों में कमी हो सकती है। साथ ही लोगों को ट्रैफिक नियमों के लिए भी जागरूक किया जा सकेगा। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी किया है कि कोई दोपहिया चालक बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आए तो उन्हें नहीं दिया जाए। अगर कोई पेट्रोल पंप मालिक इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Created On :   7 Aug 2025 5:07 PM IST
Next Story












