Sitapur Road Accident: सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 महिलाओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल
By - |
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के सीतापुर जिले एक बुरी खबर सामने आई है। एक तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी जिसमें 5 महिलाओं की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक जो लोग घायल है उनमें 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है।