- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दिल्ली लखनऊ हाईवे पर बड़ा दर्दनाक...
Uttar Pradesh News: दिल्ली लखनऊ हाईवे पर बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा, बस से उतर रहे यात्रियों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत, दर्जनभर घायल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर हापुड़ जिले में थाना देहात क्षेत्र में एक भयावह दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस से उतर रहे यात्रियों को कुचल दिया। जिसमें एक मासूम बच्ची और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस भीषण दुर्घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई, अफरा-तफरी के माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। कई घायलों की हालत चिंताजनक है।
यह भी पढ़े -लखनऊ हादसा योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा जब हुआ जब यात्री दिल्ली लखनऊ हाईवे पर रोडवेज बस से उतर रहे थे। इसी समय तेज स्पीड ट्रक आया और उन्हें रौंद दिया। ट्रक की चपेट में कई लोग आ गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि यात्रियों को संभलने का बिल्कुल मौका नहीं मिला। ट्रक कई यात्रियों को कुचलता हुआ आगे चला गया एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी।
Created On :   23 Jun 2026 9:11 AM IST









