Dharali Disaster Update: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने धराली आपदा स्थल का किया दौरा, रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर दी ये जानकारी

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने धराली आपदा स्थल का किया दौरा, रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर दी ये जानकारी
  • स्वास्थ्य विभाग के सचिव आर. राजेश ने धराली आपदा स्थल का किया दौरा
  • धराली में अब तक 629 नागरिकों का किया रेस्क्यू
  • घटनास्थल पर मौजूद कई रेस्क्यू टीमें

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग के सचिव आर. राजेश ने धराली आपदा स्थल का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के मुताबिक राहत और बचाव कार्य जारी है। बता दें कि मौके पर सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन प्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचा रहे हैं। इस घटना में अब तक 629 नागरिकों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग ने दी ये जानकारी

स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बताया, "मैंने धराली में ग्राउंड जीरो का दौरा किया और स्वास्थ्य विभाग ने कैम्प लगाए हैं। मैं उत्तरकाशी के जिला अस्पताल का भी दौरा करूंगा, जहां कुछ मरीज भर्ती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर, स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और भारतीय सेना की टीमें एक साथ मिलकर काम कर रही हैं।"

आर. राजेश ने कहा कि धराली में डॉक्टर आपदा में घायल हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा मौके पर 28 एम्बुलेंस और बैकअप एम्बुलेंस मौजूद है। भर्ती किए गए 15 मरिजों में से चार की छुट्टी कर दी गई हैं। ज्यादातर लोगों को बचाया गया है। दो दिन में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, महाराष्ट्र से पहुंचे तीर्थयात्रियों ने इसके लिए सेना और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

कलेक्टर ने कही ये बात

उत्तरकाशी के कलेक्टर प्रशांत आर्य ने कहा कि इस आपदा से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के तौर पर 5,000 रुपए की राशी दी गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि नुकसान का विस्तार से आकलन करके राहत जारी कर दी जाएगी।

पुलिस अधिकारी ने दी ये जानकारी

वहीं, राज्य के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बीते शुक्रवार को बताया कि आपदा प्रभावित हर्षिल और धराली इलाके में राहत एवं बचाव कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया है। उन्होंने आगे कहा कि त्रासदी में लापता हुए लोगों को जल्द से जल्द ढूंढना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही धराली आपदा संबंधित भ्रमित वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Created On :   9 Aug 2025 7:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story