गूगल ने बनाया खास डूडल, चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो को दी शुभकामनाएं

गूगल ने बनाया खास डूडल, चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो को दी शुभकामनाएं
  • चंद्रयान-3 को मिली सफलता
  • चांद पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश
  • चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 23 अगस्त को भारत ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सफलता पूर्वक उतार दिया। भारत चांद पर सफल लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन चुका है। वहीं चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया है। इसरो के वेज्ञानिकों ने इस मिशन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई इस ऐतिहासिक पल को गूगल ने भी सेलिब्रेट करते हुए इसरो को शुभकामनाएं दी है और उनके काम की सराहना भी की। गूगल ने इस ऐतिहासिक मौके के लिए एक खास डूडल बनाया है।

बता दें गूगल ने अपने एक्स(ट्वीटर) अकांउंट पर लिखा कि आज #GoogleDoodle के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार इसरो के चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक उपलब्धि और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली लैंडिंग का जश्न मनाया जा रहा है। भारत दक्षिणी ध्रुव पर जाने वाला देश बन गया।


Created On :   24 Aug 2023 11:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story