उपलब्धि: Aarogya Setu ऐप दुनिया के टॉप 10 ऐप्स की लिस्ट में हुआ शामिल

Aarogya Setu healthcare app included in list of top 10 apps
उपलब्धि: Aarogya Setu ऐप दुनिया के टॉप 10 ऐप्स की लिस्ट में हुआ शामिल
उपलब्धि: Aarogya Setu ऐप दुनिया के टॉप 10 ऐप्स की लिस्ट में हुआ शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए बीते दिनों भारत सरकार ने आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। इसे शुरूआती सप्ताह में ही लाखों लोगों द्वारा डाउनलोड किया गया। वहीं लॉन्च के महज 13 दिनों में इस ऐप को 5 करोड़ यूजर्स द्वारा डाउनलोड​ किया गया। इतने कम दिनों सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला यह दुनिया का पहला ऐप बन गया। अब इस Aarogya Setu एप ने दुनिया के टॉप 10 डाउनलोडेड ऐप्स की लिस्ट अपनी जगह बना ली है। इसकी जानकारी हाल ही में नीति आयोग ने दी है। 

नीति आयो​ग के CEO अमिताभ कांत ने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट किया है, जिसके अनुसार, Aarogya Setu ऐप अप्रैल में दुनिया के टॉप 10 डाउनलोड किए गए ऐप्स में से एक है। इस पोस्ट में उन्होंने टॉप 10 डाउनोडेड ऐप्स की लिस्ट भी शेयर की है। इस लिस्ट में Aarogya Setu ऐप 7वें स्थान पर है। 

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया Mi 30W, इसमें है कूलिंग फेन

ट्वीट पर लिखा
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, अतुल्य! भारत COVID-19 से लड़ने के लिए टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने में विश्व का नेतृत्व करता है। #AarogyaSetu: 1 महीने में ही अप्रैल 2020 के लिए दुनिया में सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाला स्वास्थ्य सेवा ऐप बना और अब यह शीर्ष 10 डाउनलोड किए गए ऐप में से एक है। हम COVID-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट हैं।

पीएम ने की थी अपील
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से इसे ऐप को डाउनलोड करने की अपील की थी। यह एप ये ऐप Android (एंड्रॉयड) और iOS (आईओएस) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार इस एप को जल्द ही KaiOS पर आधारित Jio phone के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Aarogya Setu के बारे में
ये ऐप हिन्दी और अंग्रेजी के साथ-साथ गुजराती एवं मराठी जैसे क्षेत्रीय भाषाओं सहित 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इंस्टॉल करने के बाद इसे सेटअप करना आसान है। उपयोग के लिए लोकेशन को Always On रखना है और Bluetooth को भी ओपन रखना है।

Aarogya Setu एप यूजर के स्मार्टफोन की लोकेशन को ट्रैक करता है। साथ ही यह एप ब्लूटूथ के जरिए यह पता लगाता है कि यूजर संक्रमित मरीजों के संपर्क में है या नहीं। साथ ही दोनों में कितनी दूरी है। 

Xiaomi Mi 10 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 108MP मेगापिक्सल कैमरा 

ये ऐप आपको ये भी बताता है कि आप जिस इलाके में हैं वो किस जोन में आता है। यदि आप हाई रिस्क एरिया में हैं तो भी ये ऐप आपको इस बात की जानकारी देता है। इस एप में उपयोग होने वाले ट्रेकिंग फीचर के जरिए ये यूजर्स को समय-समय पर अलर्ट करता रहता है। 

इस एप में एक चैटबॉट दिया गया है, जो आपको इस कोविड- 19 से संबंधित सभी सवालों के जवाब देता है। इसके अलावा एप यह भी बताता है कि आपमें इस वायरस के लक्षण है या नहीं। इसमें कई राज्यों के हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध हैं। साथ ही इस ऐप के जरिए ही टॉल फ्री नंबर 1075 पर कॉल करके आप टेस्ट के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर सकते हैं।

Created On :   9 May 2020 5:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story