भारतीयों ने 2022 में उबर कैब में यात्रा करते हुए 11 अरब मिनट खर्च किए

Indians to spend 11 billion minutes traveling in Uber cabs in 2022
भारतीयों ने 2022 में उबर कैब में यात्रा करते हुए 11 अरब मिनट खर्च किए
राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म भारतीयों ने 2022 में उबर कैब में यात्रा करते हुए 11 अरब मिनट खर्च किए
हाईलाइट
  • भारतीयों ने 2022 में उबर कैब में यात्रा करते हुए 11 अरब मिनट खर्च किए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म उबर ने अपने वार्षिक विश्लेषण में कहा है कि भारतीयों ने 2022 में उबर की कैब में यात्रा करने में 11 अरब मिनट बिताए हैं। कंपनी के अनुसार, अधिकतर उबर ट्रिप्स शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच बुक की गई थीं, बुकिंग के लिए सप्ताह का सबसे लोकप्रिय दिन शनिवार नोट किया गया। कंपनी ने कहा, वर्ष 2022 में देखा गया कि भारतीयों ने फिर से यात्रा शुरू की, और शहर महामारी के बाद व्यापार के लिए वापस खुले। वर्ष के दौरान उबर ट्रिप्स 4.5 बिलियन किलोमीटर तक चलीं।

इसके अलावा, कंपनी ने बताया कि यात्राओं की संख्या के मामले में सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट उबर गो था, जिसमें उबर ऑटो दूसरे स्थान पर था। 2022 में सबसे ज्यादा उबर ट्रिप वाले शहरों में दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता थे। 2022 में इंटरसिटी रुट्स वाले टॉप पांच शहर मुंबई से पुणे, मुंबई से नासिक, दिल्ली से आगरा, जयपुर से चंडीगढ़ और लखनऊ से कानपुर थे।

वर्ष के दौरान, उबर ने कई नए शहरों में विस्तार किया, सभी सात पूर्वोत्तर बहन राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा।) में उपस्थिति रखने वाली पहली राइडशेयरिंग कंपनी बन गई। उबर अब भारत के 123 शहरों में मौजूद है।

सोर्सः आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   26 Dec 2022 3:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story