भोपाल में दर्दनाक हादसा: भोपाल रेलवे स्टेशन पर कार चालक ने लोगों को रौंदा, 4 घायल, पुलिस ने नशे में धुत्त ड्राइवर को हिरासत में लिया

- मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा
 - भोपाल स्टेशन पर कार चालक ने लोगों को रौंदा
 - हादेस में 4 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
 
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया। भोपाल स्टेशन में एक कार चालक ने चार लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े -'यह विचार पुख्ता हुआ है कि राजनीतिक नेतृत्व...' वंशवाद राजनीति पर शशि शरूर ने दी प्रतिक्रिया
भोपाल स्टेशन पर कार चालक ने लोगों को कुचला
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार रात लगभग 8 बजे हुआ था। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर मुख्य सड़क है। बताया जा रहा है कि गड़ी आईटीबी का जवान चल रहा था। वह कोकता ट्रांसपोर्ट नगर से रेलवे स्टेशन पर किसी गेस्ट को लेने आया था। इस दौरान स्टेशन आते समय कार चालक ने चार लोगों को टक्कर मार दी थी।
इस हादसे के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की। हालांकि, उसे वहां आसपास मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के दौरान कार चालक नशे में थे। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए अस्ताल भेजा है।
टीआई अजय सोनी ने दी हादसे की जानकारी
हादसे के बारे में टीआई अयज सोनी ने जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कार चालक का नाम राजेंद्र पिता जगदीश है। वह कोकता स्थित आईटीबीटी कैंपस का निवासी है। सोमवार रात को लगभग 8 बजे भोपाल स्टेशन पर किसी गेस्ट को लेने के लिए अपनी प्राइवेट कार से आया था। इस दौरान उसने स्टेशन के बाहर तेज स्पीड में लापरवाही से कार को चलाते हुए चार 4 अन्य युवकों को रौंद दिया।
इस दुर्घटना में घायल चारों लोगों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया है। टीआई ने कहा कि आरोपी युवक का भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद ही उसके नशे में होने की पुष्टि की जा सकेगी।
इस हादसे के बाद मंगलवारा थाना पुलिस ने कार चालक राजेंद्र सिंह को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसकी कार को थाने में जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी के नाम पर ही कार रजिस्टर्ड है। पुलिस ने राजेंद्र के अधिकारियों को भी हादसे की सूचना दी है।
Created On :   3 Nov 2025 10:28 PM IST













