Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 18 Oct 2025 3:16 PM IST
ब्रह्मोस सिर्फ भारत नहीं, दुनिया में मित्र देशों की रक्षा करने का सबसे सक्षम हथियार सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत का एक नया अध्याय लिखा गया, जब ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड की लखनऊ इकाई में उत्पादित सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों के पहले बैच का फ्लैग ऑफ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। भारत माता की जय’ के जयघोष के बीच जब मिसाइलों का पहला जत्था रवाना हुआ तो समारोह गर्व, गौरव और देशभक्ति से गूंज उठा।
- 18 Oct 2025 3:07 PM IST
अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर दक्षिण कोरिया में ट्रंप और जिनपिंग की होगी मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की पुष्टि
दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात होने जा रही है।
- 18 Oct 2025 1:32 PM IST
बीमित को नहीं मिला इलाज का भुगतान
इलाज के दौरान कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनी बीमित के भर्ती होते ही मदद करने से इनकार कर देती है। कंपनी की मनमानी से परेशान बीमित को अपने खर्च पर इलाज कराना पड़ रहा है। ऐसी ही शिकायत बीमा लोकपाल में जयपुर निवासी कार्तिक सारंग ने की है। उन्होंने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है।
- 18 Oct 2025 1:26 PM IST
स्टेशन पर बेधड़क प्रवेश नहीं, होल्डिंग एरिया में करना होगा इंतजार
रेलवे स्टेशन पर पर्व पर हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। जैसे-जैसे दीपावली पर्व नजदीक आ रहा है स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। यही कारण है कि जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार ऐसा प्रयोग किया गया है कि यात्रियों को स्टेशन के बाहर ही रोक दिया जाएगा। यात्रियों को तब ही स्टेशन पर जाने मिलेगा जब उनकी ट्रेन आने वाली होगी उससे कुछ वक्त पहले।
- 18 Oct 2025 1:16 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 18-अक्टूबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 131.40 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 16 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 36.62 प्रतिशत की वृद्धि है।
- 18 Oct 2025 1:06 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 18-अक्टूबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 169.40 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 16 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने में 36.62 प्रतिशत की वृद्धि है।
- 18 Oct 2025 12:43 PM IST
ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई से तैयार की गई ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को शनिवार को हरी झंडी दिखाई।
- 18 Oct 2025 12:28 PM IST
पर्यावरण-अनुकूल उत्सव को बढ़ावा देने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से अवैध फटाखे पर रोक
काली पूजा और जगद्धात्री पूजा से पहले डायमंड हार्बर पुलिस जिले ने अवैध पटाखों के खिलाफ एक महीने तक चले अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने जिले भर में कई छापेमारी अभियानों के तहत लगभग 1,000 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पर्यावरण-अनुकूल उत्सव को बढ़ावा देने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
- 18 Oct 2025 12:17 PM IST
फियो ने ग्लोबल टेंडर सर्विस (जीटीएस) लॉन्च की
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) ने शनिवार को भारतीय निर्यातकों, विशेष रूप से एमएसएमई की वैश्विक उपस्थिति का विस्तार करने के उद्देश्य से एक परिवर्तनकारी कदम उठाते हुए ग्लोबल टेंडर सर्विस (जीटीएस) लॉन्च की है। फियो द्वारा विकसित और प्रबंधित, जीटीएस अब इंडियन ट्रेड पोर्टल पर उपलब्ध है, जो व्यापार संबंधी जानकारी और सुविधा के लिए भारत का वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है।
- 18 Oct 2025 12:07 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में आप ने शनिवार को 28 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
आम आदमी पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 28 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची की घोषणा की हैं। तीसरी सूची में लौरिया से शशि भूषण तिवारी, बेतिया से अर्जुन कुमार सिन्हा, सुगौली से गयासुद्दीन सामैनी और समस्तीपुर से रंजन कुमार समेत अन्य उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।
Created On :   18 Oct 2025 8:00 AM IST