Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 18 Oct 2025 1:06 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 18-अक्टूबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 169.40 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 16 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने में 36.62 प्रतिशत की वृद्धि है।
- 18 Oct 2025 12:43 PM IST
ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई से तैयार की गई ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को शनिवार को हरी झंडी दिखाई।
- 18 Oct 2025 12:28 PM IST
पर्यावरण-अनुकूल उत्सव को बढ़ावा देने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से अवैध फटाखे पर रोक
काली पूजा और जगद्धात्री पूजा से पहले डायमंड हार्बर पुलिस जिले ने अवैध पटाखों के खिलाफ एक महीने तक चले अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने जिले भर में कई छापेमारी अभियानों के तहत लगभग 1,000 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पर्यावरण-अनुकूल उत्सव को बढ़ावा देने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
- 18 Oct 2025 12:17 PM IST
फियो ने ग्लोबल टेंडर सर्विस (जीटीएस) लॉन्च की
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) ने शनिवार को भारतीय निर्यातकों, विशेष रूप से एमएसएमई की वैश्विक उपस्थिति का विस्तार करने के उद्देश्य से एक परिवर्तनकारी कदम उठाते हुए ग्लोबल टेंडर सर्विस (जीटीएस) लॉन्च की है। फियो द्वारा विकसित और प्रबंधित, जीटीएस अब इंडियन ट्रेड पोर्टल पर उपलब्ध है, जो व्यापार संबंधी जानकारी और सुविधा के लिए भारत का वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है।
- 18 Oct 2025 12:07 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में आप ने शनिवार को 28 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
आम आदमी पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 28 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची की घोषणा की हैं। तीसरी सूची में लौरिया से शशि भूषण तिवारी, बेतिया से अर्जुन कुमार सिन्हा, सुगौली से गयासुद्दीन सामैनी और समस्तीपुर से रंजन कुमार समेत अन्य उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।
- 18 Oct 2025 11:48 AM IST
मोदी -शाह-योगी ने धनतेरस पर देशवासियों की दी बधाई
देशभर में धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी दिग्गजों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए बधाई दी और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
- 18 Oct 2025 11:23 AM IST
भारत को लेकर ट्रंप और जेलेंस्की ने दिया बेतुका बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के बीच आज व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई। इसके बाद ट्रंप और जेलेंस्की ने भारत को लेकर बेतुका बयान दिया है। भारत को लेकर ट्रंप ने कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा।
- 18 Oct 2025 11:07 AM IST
लुधियाना से दिल्ली जा रही अमृतसर–सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (नंबर - 12204) में आग
लुधियाना से दिल्ली जा रही अमृतसर–सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (नंबर - 12204) में शनिवार सुबह सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आग , यात्रियों ने एक कोच से धुआं उठते देखा, तुरंत ट्रेन को रोका गया और रेलकर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया।
- 18 Oct 2025 10:50 AM IST
महागठबंधन में अब तक तय नहीं हुआ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला
विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई। अब तक केवल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सीट बंटवारे की घोषणा की है। महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अब तक तय नहीं हुआ है
- 18 Oct 2025 10:42 AM IST
'तेरी मेहरबानियां' के 40 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने ताजा कीं पुरानी यादें
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की आइकॉनिक फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' ने रिलीज के 40 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर जैकी ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म की यादों को प्रशंसकों के साथ साझा किया।
Created On :   18 Oct 2025 8:00 AM IST