बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अमित शाह से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने शेयर की तस्वीरें, जानें किन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं। इस बीच शनिवार (18 अगस्त) को शाह और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान की मुलाकात हुई। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं ने चुनावी रणनीतियों को लेकर बातचीत की। मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शाह के साथ तस्वीर भी शेयर की। चर्चा के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का टारगेट बिहार आगामी चुनाव में भी 100% स्ट्राइक रेट से चुनाव जीतना होगा।
यह भी पढ़े -'फर्क बस इतना है कि राहुल गांधी को कुछ घटनाएं...' बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता के बयान का किया पलटवार
चिराग पासवान ने किया पोस्ट
चिराग पासवान ने शाह के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा- आज पटना में देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारियों और एनडीए गठबंधन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।
यह भी पढ़े -'गुजरात के किसान बेहद दुखी हैं और अपने हक मांगने के लिए सड़कों...' दिल्ली पूर्व सीएम केजरीवाल ने बीजेपी सरकार को घेरा
कौन कितनी सीट पर लड़ेगा?
आपको बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) 101-101 सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि चिराग पासवान की पार्टी के खाते में 29 सीट आई है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें दी गई हैं। मालूम हो कि, बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। इसके बाद 14 नवंबर को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
Created On :   18 Oct 2025 3:20 PM IST