Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 18 Oct 2025 12:07 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में आप ने शनिवार को 28 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
आम आदमी पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 28 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची की घोषणा की हैं। तीसरी सूची में लौरिया से शशि भूषण तिवारी, बेतिया से अर्जुन कुमार सिन्हा, सुगौली से गयासुद्दीन सामैनी और समस्तीपुर से रंजन कुमार समेत अन्य उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।
- 18 Oct 2025 11:48 AM IST
मोदी -शाह-योगी ने धनतेरस पर देशवासियों की दी बधाई
देशभर में धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी दिग्गजों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए बधाई दी और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
- 18 Oct 2025 11:23 AM IST
भारत को लेकर ट्रंप और जेलेंस्की ने दिया बेतुका बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के बीच आज व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई। इसके बाद ट्रंप और जेलेंस्की ने भारत को लेकर बेतुका बयान दिया है। भारत को लेकर ट्रंप ने कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा।
- 18 Oct 2025 11:07 AM IST
लुधियाना से दिल्ली जा रही अमृतसर–सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (नंबर - 12204) में आग
लुधियाना से दिल्ली जा रही अमृतसर–सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (नंबर - 12204) में शनिवार सुबह सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आग , यात्रियों ने एक कोच से धुआं उठते देखा, तुरंत ट्रेन को रोका गया और रेलकर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया।
- 18 Oct 2025 10:50 AM IST
महागठबंधन में अब तक तय नहीं हुआ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला
विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई। अब तक केवल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सीट बंटवारे की घोषणा की है। महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अब तक तय नहीं हुआ है
- 18 Oct 2025 10:42 AM IST
'तेरी मेहरबानियां' के 40 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने ताजा कीं पुरानी यादें
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की आइकॉनिक फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' ने रिलीज के 40 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर जैकी ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म की यादों को प्रशंसकों के साथ साझा किया।
- 18 Oct 2025 9:54 AM IST
ट्रंप ने जेलेंस्की से की मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का किया आग्रह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ढाई घंटे तक फोन पर बातचीत करने के एक दिन बाद व्हाइट हाउस में अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की।
- 18 Oct 2025 9:53 AM IST
ब्रह्मा जी के पुष्प कमल गिरने से बना पुष्कर ब्रह्मा मंदिर, धनतेरस के दिन भगवान कुबेर देते हैं दर्शन
शनिवार को देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। आज के दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा होती है। धनतेरस को धन और स्वास्थ्य दोनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। देशभर में कई ऐसे मंदिर हैं, जो धन के देवता कुबेर को समर्पित हैं, लेकिन पुष्कर में भगवान कुबेर का ऐसा मंदिर है, जो साल भर में सिर्फ एक बार खुलता है।
- 18 Oct 2025 9:39 AM IST
सीएम नीतीश कुमार 21 अक्टूबर से करेंगे चुनावी सभा की शुरुआत, पहले दिन मुजफ्फरपुर में संवाद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 अक्टूबर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत मुजफ्फरपुर जिले से होगी, जहां मुख्यमंत्री एक ही दिन में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
- 18 Oct 2025 9:38 AM IST
युद्ध विराम खत्म होते ही पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा एयरस्ट्राइक, तीन अफगानी क्रिकेटर समेत 8 की मौत
पाकिस्तान ने युद्धविराम खत्म होते ही अफगानिस्तान के ऊपर भीषण एयरस्ट्राइक किया है। इस हमले में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है।
Created On :   18 Oct 2025 8:00 AM IST