बयान पर वार -पलटवार: राहुल गांधी के कोलंबिया बयान पर बीजेपी नेताओं ने दी नसीहत, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर लगाया जनता को भ्रमित करने का आरोप

राहुल गांधी के कोलंबिया बयान पर बीजेपी नेताओं ने दी नसीहत, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर लगाया जनता को भ्रमित करने का आरोप
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी की कोलंबिया यात्रा पर कहा, "विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बोलना राहुल गांधी की आदत है, अशोक गहलोत ने कहा बीजेपी की आदत बन गई जनता को भ्रमित करना,केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की इज्जत और प्रतिष्ठा को बढ़ाते हैं, विपक्ष के नेता उसे कम करते है, भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा राहुल गांधी विदेश जाकर भारत का अपमान करते है

डिजिटल डेस्क, अंबाला। लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए बयान पर बीजेपी नेताओं ने पलटवार किया है, बीजेपी नेता राहुल गांधी पर कई तरह से निशाना साध रहे है।

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी की कोलंबिया यात्रा पर कहा, "विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बोलना राहुल गांधी की आदत है। भारत मां के 2 तरह के लाल हैं। एक वो हैं जो विदेशों में जाकर भारत का नाम रोशन करते हैं एक वो हैं जो विदेशों में जाकर भारत का नाम डुबोने की कोशिश करते हैं। फैसला लोगों को करना है कि कौन किस तरह का लाल है। प्रजातंत्र में फैसला लोगों का ही होता है।

केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कांग्रेस नेता विदेशी मंचों पर बयान देकर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास करते है। मंत्री चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री भारत की इज्जत और प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए काम करते हैं, जबकि विपक्ष के नेता उसे कम करने की कोशिश करते हैं।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए हालिया बयानों पर कहा, "जब कभी भी राहुल गांधी बाहर गए हैं तो वे अपनी बात कहते हैं। वे वही बात कहते हैं जो यहां सदन के अंदर या बाहर बोलते हैं। वे नई बात नहीं बोलते हैं। ऐसी कौन सी बात है जो वे यहां बोलते हैं तो दुनिया नहीं सुनती है? इनके(भाजपा) कहने का कुछ नहीं है इसलिए इस प्रकार की बात करते हैं जिससे जनता भ्रमित हो जाए।

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए हालिया बयानों पर कहा, "राहुल गांधी इस बात पर अड़े हैं कि जब भी वे विदेश जाएंगे, भारत को बदनाम करेंगे। भारत के लोकतंत्र की चर्चा पूरी दुनिया में होती है, भारत में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं लेकिन वे विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं। यह किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है, जब आपातकाल लगाया गया था तब लोकतंत्र को खतरा था, आज लोकतंत्र पूरी तरह से मजबूत है लेकिन राहुल गांधी एक एजेंडे के तहत भारत को बदनाम करना चाहते हैं जो कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोलंबिया की ईआईए यूनिवर्सिटी में एक संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि "भारत में लोकतंत्र पर चौतरफा हमला हो रहा है। गांधी ने भारत की विविधतापूर्ण और विकेंद्रीकृत व्यवस्था की तुलना चीन की केंद्रीकृत प्रणाली से की।

Created On :   3 Oct 2025 1:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story