2021: मानसून में घूमने जरुर जाए, इंडिया के 5 बेस्ट टूरिस्ट प्लेस

Monsoon season 5 best torist place in india
2021: मानसून में घूमने जरुर जाए, इंडिया के 5 बेस्ट टूरिस्ट प्लेस
2021: मानसून में घूमने जरुर जाए, इंडिया के 5 बेस्ट टूरिस्ट प्लेस

डिजिटल डेस्क,मुंबई। भारत की खूबसूरती का लुत्फ लेना हो तो मानसून साल का सबसे अच्छा समय है। पहाड़ों की हरियाली, जगमगाते पानी से भरी झीलें, झर झर बहते झरने अलग ही आनंद देते हैं। आज हम ऐसी पांच बेहतरीन जगहों के बारे में चर्चा करेंगे, जो न केवल पॉकेट फ्रेंडली हैं बल्कि मानसून में घूमने के लिए सबसे बेस्ट भी हैं।

उदयपुर, राजस्थान

उदयपुर - विकिपीडिया
यह स्थान झीलों और महलों के चारों ओर हरियाली के साथ फलता-फूलता है। इसीलिए शायद बारिश और भव्यता से सराबोर उदयपुर काफी मनमोहक लगता है। मानसून के दौरान फतेह सागर झील की सुंदरता और भी सुंदर हो जाती है। सिटी पैलेस, मानसून पैलेस, लेक पैलेस उदयपुर की शोभा को और बढ़ाते हैं। साथ ही अगर उदयपुर जाए तो राजस्थानी खाने का जायका जरूर लें। उदयपुर रेलवे स्टेशन और महाराणा प्रताप हवाई अड्डे से मुख्य शहर तक पहुंचना बहुत आसान है। इस शहर में घूमना, खाना और रहना बहुत सस्ता है और इसलिए इस पॉकेट फ्रेंडली ट्रिप की लागत पांच हजार रुपए से ज्यादा नहीं होगी।

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर में घुमने की जानकारी – Mahabaleshwar tourist place In Hindi –  Tourword – Travel Website
हरियाली, शांति और सह्याद्री रेंज की सुंदरता महाबलेश्वर को भारत में सबसे रोमांटिक जगह बनाती है। प्रतापगढ़, लिंगमाला झरने और एलीफैंट हेड पॉइंट पर्यटकों के बीच एक प्रमुख आकर्षण है जो मानसून के दौरान बहुत मनोरम लगता है। महाबलेश्वर पुणे से 120 किमी और मुंबई से 250 किमी दूर है। 

कूर्ग, कर्नाटक

Things to do in Coorg, Karnataka - Tripoto
घने जंगल से घिरा कूर्ग मानसून के दौरान अधिक सुंदर लगता है। मनमोहक झरने, झील और विशाल कॉफी के बाग घूमने के अनुभव को और बढ़ाते हैं। ट्रेकिंग, बर्ड वाचिंग, घुड़सवारी, कॉफी प्लांटेशन  कुछ ऐसे विकल्प हैं जिनका आप कूर्ग में आनंद उठा सकते हैं। होटल या लॉज में रहने के बजाय आप होम स्टे को प्राथमिकता देंगे कुर्ग की वादियों का मजा दुगना हो जाएगा। 

शिलांग, मेघालय

मेघालय में पर्यटन - विकिपीडिया
जब मानसून में घूमने की बात आती है तो शिलांग, जिसे "पूर्व का स्कॉटलैंड" भी कहा जाता है, उस भुलाया नहीं जा सकता। जब पूरा पहाड़ी शहर बारिश में भीग जाता है तो इसकी सुंदरता और भी मंत्रमुग्ध करती है। धुंध भरे बादल, हरे-भरे पहाड़ और खूबसूरत नजारों वाले झरनों के साथ शिलांग निश्चित रूप से एक बेहतरीन मानसून डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां कई भोजनालय, सुंदर कैफे और हैंग आउट स्पॉट भी हैं। रहने के लिए कई पॉकेट फ्रेंडली होटल भी मौजूद हैं। शिलांग के पास हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन दोनों 149 किमी की दूरी पर गुवाहाटी (असम) में हैं। इस ट्रीप की कुल लागत दस हजार तक हो सकती है।

गोवा

Goa : भगवान परशुराम ने की थी 'पर्यटकों के शहर' गोवा की रचना - best of goa
मौसम कोई भी हो आप गोवा को हमेशा अपनी लिस्ट में रख सकते हैं। पर बारिश के मौसम में गोवा की बात ही अलग लगती है। आप ट्रेकिंग, हेरिटेज टूर, शॉपिंग, बर्डवॉचिंग के साथ और भी बहुत सी एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। आप बेलगाम हवाई अड्डा के माध्यम से गोवा जा सकते हैं।


 

Created On :   24 Jun 2021 11:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story