अजब गजब: 35 साल उम्र होने के बावजूद 15 साल के बच्चे जैसे दिखता है यह व्यक्ति, लोगों को बताया अपने ग्लोइंग स्कीन का राज

35 साल उम्र होने के बावजूद 15 साल के बच्चे जैसे दिखता है यह व्यक्ति, लोगों को बताया अपने ग्लोइंग स्कीन का राज
कुछ लोगों को देखकर उनकी रियल उम्र का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल होता है। अमेरिका में रहने वाले ब्रैंडन माइल्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कुछ लोगों को देखकर उनकी रियल उम्र का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल होता है। अमेरिका में रहने वाले ब्रैंडन माइल्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। माइल्स 35 साल की उम्र में भी किशोर युवा के जैसे दिखते है। यह बात कई लोगों के लिए रहस्य की तरह लग रहा होगा। लेकिन अब उन्होंने अपने उम्र को लेकर खुद खुलासा किया है। आखिर इसके पीछे का कारण क्या है। ब्रैंडन पेशे से एक मेडिकल राइटर हैं। उन्होंने कहा कि छोटे दिखने का नुकसान भी हैं। अकसर उन्हें एयरपोर्ट पर बच्चा समझकर रोक दिया जाता है। उन्होंने अपने इस रहस्यों का खुलासा करते हुए दावा किया है। ब्रैंडन ने बताया कि वह छोटे दिखने के लिए शराब से दूर और स्किनकेयर को फॉलो करते है।

ब्रैंडन ने बताया अपने ग्लोइंग स्कीन का राज

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, ब्रैंडन ने एंटी-एजिंग तरीके की शुरुआत महज 13 साल की उम्र से की थी। वह इस उम्र से लेकर अब तक स्किन केयर रूटिन को फॉलो करते आ रहे है। ब्रैंडन अपने हेल्थी जीवनशैली को बरकरार रखने की कोशिश भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वह नियमित तौर पर स्किनकेयर का खास ध्यान और नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा ब्रैंडन पर्याप्त नींद और स्ट्रैस मैनजमेंट को भी अपने डेली रूटीन में फॉलो करते हैं । ये तरीका उनकी एजिंग को धीमा कर देते हैं।

शराब और धुम्रपान से रहते हैं दूर

ब्रैंडन ने खुलासा करते हुए कहा कि वह पूरे दिन में काफी मात्रा में पानी पीते हैं। जो उनकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और उन्हें युवा के तरह दिखने में सहायता करता है। ब्रैंडन का कहना है कि वह शराब और धुम्रपान जैसे नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं। इस वजह से उनके शरीर की त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं होता है। उन्होंने बताया कि चाहे कोई सा भी मौसम हो वह हमेशा से सन स्क्रीन लगाकर ही निकलते हैं। वह खुद को हमेशा धूप से बचाकर रखते हैं। इसके अलावा ताजे फल, ग्रीन टी, फ्लांट बेस्ड फूड और मछली जैसी चीजों का सेवन करते हैं। उन्होंने 19 साल के उम्र से ही चीनी, अनाज और कार्बोहाइड्रेट को खाना बंद कर दिया था।

Created On :   9 July 2026 2:21 AM IST

Tags

Next Story