अजब गजब: समुद्र में रहता है एक ऐसा छोटा शिकारी, जिसके वार से एक झटके में ही टूट जाता है मजबूत शेल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समुद्र के अंदर रहने वाला एक मैंटिस श्रिंप आकार में तो बहुत ही छोटा है लेकिन इसकी ताकत और फुर्ती इतनी ज्यादा है कि बड़े-बड़े समुद्री जीवों को भी सावधान रहने पर मदबूर कर देती है। ये एक समुद्री जीव है, जिसकी अब तक 250 से भी ज्यादा प्रजातियों की पहचान की जा चुकी है। इसके शरीर पर चमकीले और रंग-बिरंगे निशान होते हैं, जिस वजह से इसको आसानी से पहचाना जा सकता है।
ज्यादातर छिपकर बिताता है समय
यह जीव खुले में घूमने के बजाय समुद्र की तलहटी में बने अपने छोटे बिल में रहना पसंद करता है। जब भोजन की तलाश करनी होती है या अपने इलाके की रक्षा करनी होती है, तभी बाहर निकलता है। जरा सा खतरा महसूस होते ही यह तुरंत अपने सुरक्षित ठिकाने में लौट जाता है। इसकी लंबाई आमतौर पर 10 से 20 सेंटीमीटर के बीच होती है।
यह भी पढ़े -चीन में एक बड़ी सी चट्टान के ऊपर लटकी है एक ऐसी दुकान, जहां जाने के लिए लोगों के पास पैसे के साथ जिगरा होना भी बहुत ही जरूरी
बिजली जैसी रफ्तार से करता है हमला
मैंटिस श्रिंप की सबसे बड़ी ताकत इसके आगे वाले मजबूत पंजे हैं। इन्हीं की मदद से यह अपने शिकार पर इतनी तेजी से वार करता है कि उसे संभलने का मौका भी नहीं मिलता। इसका अटैक इतना जोरदार होता है कि केकड़े, घोंघे और दूसरी छोटी समुद्री जीवों का सख्त शेल भी एक झटके में टूट सकता है। इसकी रफ्तार इतनी तेज होती है कि हमला साफ नजर आना भी मुश्किल होता है।
यह भी पढ़े -बीमार जेन जी इंप्लॉई ने कंपनी को दिया ऐसा जवाब कि इंटरनेट पर हुए सब हैरान, कहा- 'मैं स्कूल का बच्चा नहीं हूं'
नजर भी है इसकी सबसे बड़ी ताकत
यह जीव सिर्फ ताकतवर ही नहीं, बल्कि बेहद तेज नजर वाला भी है। इसकी आंखें आसपास होने वाली मामूली हलचल को भी तुरंत पकड़ लेती हैं। इसी वजह से यह आसानी से शिकार का पता लगा लेता है, खतरे को पहले ही भांप जाता है और सही समय पर सटीक हमला कर पाता है।
Created On :   8 July 2026 4:27 PM IST













