जीवित जीवाश्म और इंद्रधनुष का रंग, इस पेड़ से निकलता है खून

10 amazing weird trees in the world
जीवित जीवाश्म और इंद्रधनुष का रंग, इस पेड़ से निकलता है खून
जीवित जीवाश्म और इंद्रधनुष का रंग, इस पेड़ से निकलता है खून

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में अब तक आपने जितने भी पेड़ देखे होंगे, लेकिन यकीन मानिए अब तक आपने ऐसे पेड़ नहीं देखे होंगे, जिन्हें देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। उनकी बनावट तो अलग है ही साथ ही इनमें से किसी से खून निकलता है तो किसी को प्राकृतिक विपदा भी नष्ट नहीं कर पाई है...

 

एक्सेल एर्लेंद्सन पेड़

कहा जाता है कि इस वृक्ष का आकार प्राकृतिक नहीं है इसे बहुत ही सुंदर किस्म का आकार दिया गया है। जिस व्यक्ति ने इस पेड़ को यह आकार दिया है उसका नाम है क्सेल एर्लेंद्सन है जिनके नाम पर ही इस पेड़ का नाम रखा गया।

एंजेल ओक पेड़ (दक्षिण कैरोलिना)  

दक्षिण कैरोलिना में एंजेल ओक ट्री चार्ल्सटन के पास जॉन्स द्वीप के एंजेल ओक पार्क के लाइव ओक में स्थित हैं। ऐसा माना जाता है कि यह वृक्ष 300 से 400 वर्ष पुराना है. इसे देखना बहुत ही अद्भुत है।

कैलीफोर्निया का ग्रेट सिकुआ पेड़ 

ग्रेट सिकुआ नामक यह पेड़ ‘सिकुआ डेन्ड्रान’ वंश का है सबसे अधिक मोटे वृक्ष की आयु 4000 वर्ष आंकी गई है।

ड्रैगन ट्री (कैनरी द्वीप)  

ड्रैगन वृक्ष को जीवित जीवाश्म माना जाता है क्योंकि जब इस पेड़ काटा जाता है तो इसमें से खून की तरह लाल रंग का रस निकलता है। इसका ऊपरी भाग छतरी की तरह बना होता है।

फ्रांस का चैपल ट्री  

माना जाता है कि यह पेड़ 1000 हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है। ओक के इस पुराने पेड़ की उम्र को लेकर हमेशा ही बहस होती रही है। कहा जाता है कि इस पेड़ पर बिजली गिरने पर पूरी तरह जलने पर भी यह सुरक्षित खड़ा रहा।

ता फ्रोम ट्री ऑफ कंबोडिया  

यह पेड़ कंबोडिया के अंगारकोट में स्थित है इसे देखने विश्‍व के कोने-कोने से लोग आते हैं यहाँ विश्व प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर भी है। जिसे इस पेड़ ने पूरी तरह से ढका हुआ है।

रेनबो यूकेलिप्टस  

रेनबो यूकेलिप्टस इंद्राधनुष के रंगों की तरह दिखाई देता है। इन पेड़ो का इस्तेमाल सफ़ेद कागज बनाने में इस्तेमाल होने वाले पल्प गुट के लिए किया जाता है।

जबूटीकाबा (दक्षिणी अमेरिका)  

यह पेड़ दक्षिणी अमेरिका के कई इलाकों में पाया जाता है। इस पेड़ की खासियत यह है कि इस पेड़ पर फल शाखा पर ना लगकर इसके तने पर लगते है।

अंटार्टिक बीच पेड़ 

यह पेड़ दक्षिणी पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते है। ये पेड़ लताओं से घिरे रहते है।

बोटल ट्री पेड़ 

बोटल ट्री पेड़ पश्चिमी अफ्रीका में पाए जाते है कहा जाता है कि ये पेड़ जहरीले भी हो सकते है इन पेड़ों की ऊँचाई बहुत ही कम होती है।

Created On :   9 Aug 2017 3:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story