अजब गजब: पेट में दर्द होने के बाद शख्स पहुंचा हॉस्पिटल, जांच में निकली ऐसी चीज, लोग देखकर रह गए दंग!

- चीन के 64 वर्षीय व्यक्ति के पेट में हुआ दर्द
- दर्द होने के बाद पहुंचा हॉस्पिटल
- पेट की छोटी आंत में 52 साल से फंसा हुआ था टूथब्रश
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बचपन में कई बार ऐसा होता है कि हम लोग खेल में कुछ भी खा लेते हैं। लेकिन मम्मी पापा को पता चलने पर डांट पड़ने के डर से हम घर पर कुछ बताने से डरते थे। हालांकि, बहुत से बच्चे शांत होते हैं और वो कोई शैतानी नहीं करते हैं। लेकिन कई बच्चे बहुत ही शैतान होते हैं और जो भी मिलता है तुरंत निगल लेते हैं। ऐसे ही बचपन की गलती बुढ़ापे में परेशानी खड़ी कर दे तो काफी ज्यादा दिक्कत हो सकती है। ऐसे ही एक चीन का शख्स है जिसके पेट में दर्द हुआ था और वो डॉक्टर के पास पहुंचा। फिर उसका चेकअप हुआ। तब उसके पेट में ऐसी चीज मिली थी जिसको देखकर डॉक्टर्स के साथ सोशल मीडिया पर सभी दंग रह गए थे।
क्या है मामला?
बता दें, चीन के एक 64 साल के व्यक्ति के पेट में अजीब सा दर्द हो रहा था। इसके बाद वो डॉक्टर के पास गया, तो डॉक्टरों ने सभी जांच की। इसके बाद जांच के रिजल्ट में पता चला कि व्यक्ति की छोटी आंत में बीते 52 सालों से एक टूथब्रश फंसा हुआ है। मरीज ने अपना नाम यांग बताया है, जिन्होंने डॉक्टरों को बताया कि जब वो बहुत ही छोटे थे तब उन्होंने इस ब्रश को निगल लिया था। उनको लगा था कि पेट में जाकर घुल जाएगा, इस डर से ही उन्होंने अपने माता-पिता को भी नहीं बताया था। टूथब्रश को निगलने के बाद उनको कोई परेशानी भी नहीं हुई थी, इसलिए उनको याद ही नहीं रहा। जब शख्स के पेट में दर्द हुआ तो वो हॉस्पिटल में पहुंचा और जांच करवाई। इसके बाद डॉक्टर्स ने उनकी छोटी आंत में 17 सेंटीमीटर के ब्रश को देखा। इसके बाद डॉक्टर्स ने एंडोस्कोपिक सर्जरी की मदद से उस ब्रश को शरीर से बाहर निकाल दिया।
लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर ये खबर बहुत ही ज्यादा तेजी से वायरल हो रही है। सभी लोग काफी हैरान भी हैं। साथ ही कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक शख्स ने कहा कि, किस्मत देखिए, वह 52 साल तक पेट में टूथब्रश लेकर जी रहे थे। उन्हें कैसे ही लगा कि वो घुल जाएगा! इसके बाद दूसरे ने कहा कि, मैं समझ सकता हूं कि उन्होंने अपने माता-पिता से क्यों नहीं बताया, क्योंकि इस हरकत के लिए पिटाई तो तय थी।
Created On :   25 Jun 2025 6:19 PM IST