अजब गजब: सरपंच ने बनाया चरित्र प्रमाण पत्र, लिखीं ऐसी चीजें कि लोगों ने बताया दुश्मन!

सरपंच ने बनाया चरित्र प्रमाण पत्र, लिखीं ऐसी चीजें कि लोगों ने बताया दुश्मन!
  • सरपंच ने लिखा प्रमाण पत्र
  • इंस्टाग्राम पर किया गया पोस्ट
  • लोगों ने दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार सरकारी कामों के लिए कैरेक्टर सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। जिसको इलाके के पार्षद या गांव के सरपंच बनाकर दिया जाता है। उसमें उस व्यक्ति के लिए अच्छी बातें लिखनी होती हैं और उसके चरित्र के बारे में बताना होता है। ऐसा इसलिए लिखा जाता है, जिससे उस व्यक्ति का सरकारी काम पूरा हो पाए।अगर कभी भी उसमें बिगाड़ हो जाता है तो फिर आगे के प्रोसेस में परेशानी आती है। हाल ही में एक शख्स का चरित्र प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। जिसमें सरपंच ने ऐसी चीज लिखी थी कि सभी लोग बोल रहे हैं कि सरपंच ने दुश्मनी निकाली है।

वायरल पोस्ट में क्या है?

वायरल पोस्ट में देखने को मिलता है कि, एक शख्स का चरित्र प्रमाण पत्र बनाना होता है। जिसमें सरपंच कुछ अजीब बातें लिख देता है। पोस्ट में ऊपर शख्स का नाम होता है, पिता का नाम होता है और पता लिखा होता है। इसके बाद नीचे लेटर में लिखा है कि, इसको मैं बहुत ही अच्छे से जानता हूं, ये बहुत ही झगड़ालू है। गाली गलौच करना ही इसका स्वभाव है और नीचे सरपंच की मुहर लगी होती है।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। पोस्ट पर हजारों से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही बहुत से लोगों ने कमेंट भी किया है। एक ने लिखा है कि, ये दोनों बेस्ट फ्रेंड्स लग रहे हैं। एक ने कहा कि, जब बेस्ट फ्रेंड प्रधान बन जाए तो। साथ ही अन्य लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Created On :   5 July 2025 6:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story