अजब गजब: स्केलिटन को कपड़े पहनाकर किया उसके साथ डांस, लोग देखकर हो गए हैरान

स्केलिटन को कपड़े पहनाकर किया उसके साथ डांस, लोग देखकर हो गए हैरान
  • एक शख्स ने किया कंकाल के साथ डांस
  • कंकाल को पहना दिए लड़कियों के कपड़े
  • डांस देखकर हो गए सब हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में बहुत ही अजीबोगरीब टैलेंट्स भरे हैं। इतने ज्यादा कलाकार लोग होते हैं कि अपने हुनर को दिखाने के लिए कुछ भी कर देते हैं। लोगों को ऐसे यकीन दिलाया है कि उनकी कलाकारी किसी भी जादू से कम नहीं है। वे अपनी परफॉर्मेंस से सभी को अपनी तरफ अट्रेक्ट कर लेते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स अपना ऐसा डांस पार्टनर लेकर आता है जिसको देखकर सभी लोग हैरान हो जाते हैं।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, एक आदमी रोड पर खड़ा है जिसके साथ एक कंकाल है। जी हां, उसके हाथों में एक कंकाल होता है जिसने लड़की की ड्रेस पहनी होती है और उसका मेकअप भी हुआ होता है। वीडियो में वो शख्स उस कंकाल के साथ डांस कर रहा होता है। कंकाल भी ऐसे मूव्स कर रहा था कि समझ में ही नहीं आ रहा था कि वो कंकाल है या असली कोई शख्स है। जब सभी ने उनको ऐसे डांस करते देखा तो सब हैरान हो गए थे क्योंकि समझ में ही नहीं आ रहा था कि क्या सच है और क्या नहीं। कंकाल और आदमी दोनों एक बहुत ही अच्छे कपल लग रहे थे जो साथ में डांस कर रहे हों।

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो अपलोड किया गया है। जिसको अब तक 15 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। सभी लोग इस वीडियो पर काफी हंस रहे हैं। वीडियो में आस पास वाले जो लोग थे उनको भी काफी हंसी आ रही थी।

Created On :   29 Jun 2025 1:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story