- सरकार के प्रस्ताव पर क्या होगा जवाब? किसान यूनियन आज दोपहर 12 बजे बैठक में लेंगे फैसला
- उज्जैन के MP ने PM मोदी को लिखा पत्र, की नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की मांग
- पंजाब में आज से खुलेंगे सभी सरकारी और गैर सरकारी विश्वविद्यालय
- यूपीः दो दिन के दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
- कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
जेफ बेजॉस या बिलगेट्स नहीं, ये हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स
डिजिटल डेस्क। जब भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात की जाती है तो पहला नाम आता है बिल गेट्स का, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो बिल गेट्स से भी ज्यादा अमीर हैं पर इन लोगों को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति नहीं माना जाता। फोर्ब्स की रैंकिंग की बात की जाए तो इन लोगों का नाम इसमें शामिल नहीं किया जाता। क्योंकि ये लोग अपनी नेट वर्थ हमेशा छुपाकर रखते हैं। फिर भी बहुत से लोग और कंपनीज इन लोगों की नेट वर्थ जानने की कोशिश में लगे रहते हैं।
आज हम आपको ऐसे ही 10 लोगों के बारे में बताएंगे जो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति तो हैं। लेकिन इन्हें दुनिया के सबसे अमीर लोगों की गिनती में शामिल नहीं किया जाता।
मंसा मूसा: ये दुनिया के सबसे अमीर शख्स थे। इनका आधिपत्य पूरे पश्चिमी अफ्रीका में था। ये दुनिया के सबसे बड़े महल में रहते थे। इनकी संपत्ति तीन-चार बिलेनियर्स को मिला दी जाए तो भी आंकी नहीं जा सकती
व्लादिमीर पुतिन: व्लादिमीर पुतिन रशियन प्रेसिडेंट हैं। इन्हें दुनिया के दुनिया का सबसे ताकतवर व्यक्ति भी कहा जाता है। ये दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार हैं लेकिन फोर्ब्स की लिस्ट में इनका नाम शामिल नहीं है। क्योंकि इनकी नेटवर्थ इन्होंने उजागर नहीं की थी। इनकी अंदाजन नेटवर्थ 200 बिलियन डॉलर है।
अली अब्दुल्ला सालेह: ये मिडिल ईस्ट का पॉलिटीशियन है। ये तीन दशकों तक यमन के प्रेसिडेंट रहे। जहां से उन्होंने खूब पैसा बटोरा। 2011 में इन्हें प्रेसिडेंट की गद्दी से हटा दिया गया। इनकी संपत्ती 122 बिलियन डॉलर में आंकी जती है। जो कई बैंक्स में जमा है।
होस्नी मुबारक: होस्नी मुबारक एक अफ्रीकी तानाशाह थे। ये इजिप्ट के प्रेसिडेंट थे। जब ये इजिप्ट के प्रेसिडेंट थे तब इसने भ्रष्टाचार कर खूब पैसा कमाया। उस समय इसकी नेटवर्थ 70 बिलियन डॉलर थी। ये पूरी ब्लैकमनी थी। कहा जाता है कि इनकी संपत्ति 70 बिलियन नहीं 700 बिलियन डॉलर थी लेकिन इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला।
पाब्लो एस्कोबार: ये कोलंबिया का एक ड्रग डीलर था। ये एकदम फिल्मी विलेन की तरह था। इसके पास दर्जनों प्लेन्स, बंगले थे, कहा जाता है कि इसके घर में ही जू भी था। पाब्लो एस्कोबार को रॉबिन हुड भी कहा जाता था, क्योंकि ये अपनी कमाई का 10 प्रतिशत गरीबों को दान में दे देता था। इसकी नेटवर्थ 155 डॉलर थी। लेकिन इसका पूरा पैसा इल्लीगल था इसलिए इसे फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया।
बशर-अल-असद: बशर-अल-असद सीरिया के राष्ट्रपति हैं। इन्हें सीरिया का तानाशाह भी कहा जाता है। सीरिया के इस समय जैसे भी हालात हैं उसका जिम्मेदार इन्हें ही माना जाता है। बशर-अल-असद अपनी संपत्ति 1.5 बिलियन डॉलर भारतीय करेंसी के हिसाब से 10 हजार 32 करोड़ 75 लाख रुपए है। एक्सपर्ट्स के आंकड़ों के मुताबिक इसकी संपत्ति 122 बिलियन डॉलर्स यानी 83 लाख 94 हजार 881 रुपए है।
द हाउस ऑफ साउथ: सउदी अरब के शाही परिवार को द हाउस ऑफ साउथ कहा जाता है। इस फैमिली का तेल और गैस का बिजनेस है। इस फैमिली के लोग अपनी दौलत बेहद खर्च करते हैं। कार, शाही रहन-सहन लग्जीरियस लाइफ पर ये बहुत पैसा खर्च करते हैं। लेकिन ये अपनी दौलत के बारे में कबी खुलासा नहीं करते। अंदाजे के अनुसार इस परिवार की नेटवर्थ 2.4 ट्रिलियन डॉलर है।
मुअम्मर गद्दाफी: ये लीबिया का तानाशाह था। जिसको बाद में मार दिया गया। ये अपने बूट्स, मेंशन्स, और गोल्डन गन के लिए जाना जाता था। 2011 में इसकी नेट वर्थ 180 बिलियन थी। उस समय देश के सारे काम उसी की मर्जी से होते थे। ये अपना सारा पैसा दुनियाभर के बैंकों में रखता था।
रॉथ्सचाइल्ड्स: ये एक यहूदी फैमिली है। इस फैमिली के सदस्यों के पास बहुत पैसा है। कहा जाता है कि इतिहास की कई घटनाएं इसी फैमिली के सदस्यों ने पैसे की वजह से करवाई है। ये सभी पैसे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनकी नेट वर्थ 350 बिलियन डॉलर है। लेकिन फिर भी ये फैमिली दुनिया के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में शुमार नहीं है।
किम जोंग उन: नॉर्थ कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन का नाम आपने हमेशा केवल तानाशाही के लिए सुना होना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नॉर्थ कोरिया का ये तानाशाह लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीता है। किम और उनकी पूरी फैमिली नॉर्थ कोरिया पर राज करती है। यहां की हर एक चीज पर उनका आधिपत्य है। किम जोंग की नेट वर्थ 170 बिलियन डॉलर है, भारतीय करेंसी के हिसाब से देखा जाए तो ये 11 लाख 59 हजार करोड़ रुपए है। लेकिन फिर भी वो फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल नहीं हैं क्योंकि ये पैसा ब्लैक मनी कहलाता है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।