एक ऐसा पेड़ जिस पर लगते हैं 40 तरह के अलग-अलग फल

एक ऐसा पेड़ जिस पर लगते हैं 40 तरह के अलग-अलग फल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-22 09:30 GMT
एक ऐसा पेड़ जिस पर लगते हैं 40 तरह के अलग-अलग फल

डिजिटल डेस्क। दुनिया में कई प्रकार के पेड़-पौधों पाए जाते हैं। हर एक पेड़-पौधे की अपनी एक अलग खासियत होती है। सभी अपने-अपने फल-फूल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसा पेड़ देखा हैं जिस पर एक नहीं बल्कि 40 तरह के अलग-अलग फल लगते हों। आज हम आपको ऐसे ही एक पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह अनोखा पेड़ ‘ट्री ऑफ 40’ नाम से जाना जाता है। जिसे अमेरिका में एक विजुअल आर्टस के प्रोफेसर ने तैयार किया हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें बेर, खुबानी, चेरी, सतालू, और नेक्टराइन जैसे कई स्वादिष्ट फल लगते हैं।

अमेरिका स्थित सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट्स के प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन इस अनोखे पेड़ के जनक हैं। इस विशेष पेड़ को विकसित करने के लिए उन्होंने वैज्ञानिक तकनीक का सहारा लिया है। उन्होंने इस काम की शुरुआत 2008 में की थी।

उन्होंने न्यूयॉर्क राज्य कृषि प्रयोग में एक बगीचे को देखा। जिसमें लगभग 200 तरह के बेर और खुबानी के पौधे लगे थे। यह बगीचा उस वक़्त फंड की कमी की वजह से बंद होने वाला था, जिसमें कई पुराने और दुर्लभ किस्म के पौधों की प्रजातियां भी शामिल थीं।

प्रोफेसर वॉन खेतीबाड़ी वाले परिवार से सम्बन्ध रखते है। इसलिए उन्हें भी खेतीबाड़ी में अच्छी-खासी दिलचस्पी थी। अपने इसी शौक के चलते प्रोफेसर वॉन ने इस बगीचे को लीज पर ले लिया और ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से उन्होंने ‘ट्री ऑफ 40’ जैसे अद्भुत पेड़ को उगाने में कामयाब रहें।

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ‘ट्री ऑफ 40’ की कीमत करीब 19 लाख रुपये है। ग्राफ्टिंग तकनीक में पौधा तैयार करने के लिए सर्दियों में पेड़ की एक टहनी कली समेत काटकर अलग कर ली जाती है। इसके बाद इस टहनी को मुख्य पेड़ में छेद करके रौप दिया जाता है।
 

Tags:    

Similar News