इस देश में दूल्हा-दुल्हन को नहीं जाने दिया जाता है टॉयलेट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान  

अजब-गजब इस देश में दूल्हा-दुल्हन को नहीं जाने दिया जाता है टॉयलेट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान  

Manuj Bhardwaj
Update: 2023-02-13 13:46 GMT
इस देश में दूल्हा-दुल्हन को नहीं जाने दिया जाता है टॉयलेट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान  

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादी किसी भी व्यक्ति के खास दिनों में से एक होता है। लोग अपने इस स्पेशल दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। आजकल लोग अलग-अलग थीम्स और अपने बजट के हिसाब से शादी करना पसंद करते हैं। लेकिन इस दौरान सभी शादियों में एक चीज कॉमन होती है, वह हैं प्रथाएं। अक्सर अलग-अलग धर्म और कल्चर्स के रिवाज भी अलग-अलग होते हैं। इनमें से कुछ अजीबो-गरीब रिवाज भी होते हैं। ऐसा ही एक रिवाज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

दुनिया में एक समुदाय ऐसा भी है, जहां दुल्हा-दुल्हन को टॉयलेट ही नहीं जाने दिया जाता है। आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है। इंडोनेशिया के टीडॉन्ग समुदाय के लोग इस रिवाज को बड़ी शिद्दत से निभाते हैं। नियम के मुताबिक शादी के 3 दिन बाद तक दूल्हा-दुल्हन शौचालय नहीं जा सकते हैं। यदि आप शौचालय जाते हैं तो इसे अपशकुन माना जाता है।

दरअसल, ऐसा माना जाता है कि शादी एक पवित्र रस्म है और टॉयलेट जाने से इसकी पवित्रता भंग होती है। ऐसा करने से दूल्हा-दुल्हन अपवित्र हो जाते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि लोग अपने शरीर की गंदगी को त्यागने लोग टॉयलेट जाते हैं, जिससे वहां नकारात्मक शक्तियों का वास होता है। अगर दूल्हा-दुल्हन शादी के बाद ऐसे शौचालय का इस्तेमाल करते हैं तो उनकी शादीशुदा जिंदगी को खतरा हो सकता है। वहां मौजूद बीमारियां उनके रिश्तों में मतभेद पैदा कर सकती हैं।

रिवाज के मुताबिक, दूल्हा-दुल्हन को तीन दिन तक शौचालय नहीं जाना पड़े, इसलिए काफी पहले से तैयारी की जाती है। शादी के तीन दिनों तक दूल्हा-दुल्हन को कोई परेशानी न हो इसलिए उन्हें खाना-पानी कम दिया जाता है ताकि वे रस्म अच्छे से निभा सकें और इस बात का ख्याल रखा जाता है कि वे शौचालय न जाएं।  यहां यह रस्म बहुत ही सख्ती से निभाई जाती है।

Tags:    

Similar News