अब नये सत्र से हाेमसाइंस काॅलेज की भी बढ़ेगी फीस

जनभागीदारी समिति में सहमति

Bhaskar Hindi
Update: 2023-06-15 08:35 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

नए शिक्षण सत्र से छात्राओं को पढ़ाई के लिए एक हजार रुपए ज्यादा फीस देनी होगी। अब शासकीय होमसाइंस महिला महाविद्यालय में शिक्षण शुल्क समेत विभिन्न मद में बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव दिया था। बुधवार को कॉलेज प्रबंधन के प्रस्ताव पर जनभागीदारी समिति ने मुहर लगा दी है। जिसमें सत्र 2023-24 से 10 फीसदी शुल्क की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इसके साथ ही काॅलेज के कई अन्य प्रस्तावों पर भी समिति की बैठक में सहमति बनी है। प्राचार्य डाॅ. नंदिता सरकार ने बताया कि गणित और कम्प्यूटर विभाग एवं ग्रंथालय स्नातक बीएससी, बीएचएससी प्रथम, द्वितीय वर्ष के लिए नए पाठ्यक्रम की किताबों को खरीदने की सहमति दी गई। काॅलेज के विभिन्न विभागों में राष्ट्रीय एवं अन्य सेमिनार, कार्यशाला के लिए ढाई लाख रुपए स्वीकृत हुए। कॉलेज में छात्राओं को मुफ्त इंटरनेट सुविधा देने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अतिथि विद्वानों की नियुक्ति करने का फैसला लिया गया। बैठक में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सीमा सिंह जुग्गी, प्राचार्य डाॅ. सरकार, प्रो. आरके मिश्रा, डाॅ. साधना केशरवानी आदि मौजूद रहीं।

Tags:    

Similar News